कड़ी हुई सुरक्षा, जनहित व पुरबिया एक्सप्रेस में तैनात हो गये कोच मित्र
Updated at : 19 Mar 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब जनहित व पुरबिया एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुरक्षा और भी ज्यादा मजबूत होगी. इसके अलावा ट्रेनों के कोच में रेल संपत्ति की चोरी की घटना पर भी लगाम कसेगी. पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम आरके जैन के निर्देश पर एसी कोच […]
विज्ञापन
सहरसा : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब जनहित व पुरबिया एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुरक्षा और भी ज्यादा मजबूत होगी. इसके अलावा ट्रेनों के कोच में रेल संपत्ति की चोरी की घटना पर भी लगाम कसेगी. पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम आरके जैन के निर्देश पर एसी कोच में पूर्व सैनिकों को कोच मित्र के रूप में तैनात किया गया गया है.
कोच मित्र का काम रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल संपत्ति की रक्षा करना भी होगा. वर्तमान में सहरसा से आनंद विहार व सहरसा से पाटलिपुत्रा जाने वाली जनहित एक्सप्रेस में कोच मित्र की तैनाती की गयी है. पुरबिया में 3 व जनहित में 2 कोच मित्र की तैनाती हुई है. रेल व यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ कोच मित्र यात्रियों को कंबल, चादर व तकिया भी उपलब्ध करा सकेंगे.
पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 6 पूर्व सैनिकों की तैनाती से यात्री सुरक्षा मजबूत होगी. वहीं चादर, तकिया, कंबल सहित रेल संपत्ति की चोरी की घटना पर लगाम लगेगी. नयी नीति के अनुसार, कोच मित्र की तैनाती कांट्रेक्ट पर की गयी है. इन्हें आउट सोर्सिंग के तहत रखा जायेगा. रेलवे ने अपने नियम व शर्ते तय की है. सभी को दो-तीन साल तक के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर रखा गया है.
जनहित एक्सप्रेस में तैनात कोच मित्र संतोष व सुरेंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेवारी है. बार्डर हो या ट्रेन दोनों जगहों पर लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होता है. बॉर्डर की तरह अपनी डयूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं. ट्रेनों व प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों पर उनकी नजरें खास होती है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




