मुंबई के लिए सहरसा से रवाना हुई हमसफर
Updated at : 27 Feb 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सहरसा से ब्रांदा तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को मंगलवार को दो नंबर प्लेटफार्म से सांसद पप्पू यादव, एडीआरएम एसआर मीणा, सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार व विधायक अरूण कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. चालक चंद्रशेखर सिंह, सहायक चालक आशीष व गार्ड अमित कुमार हमसफर को लेकर रवाना हुए. मौके पर […]
विज्ञापन
सहरसा : सहरसा से ब्रांदा तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को मंगलवार को दो नंबर प्लेटफार्म से सांसद पप्पू यादव, एडीआरएम एसआर मीणा, सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार व विधायक अरूण कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. चालक चंद्रशेखर सिंह, सहायक चालक आशीष व गार्ड अमित कुमार हमसफर को लेकर रवाना हुए.
मौके पर सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पप्पू हूं. अगर इस बार सांसद चुना गया तो सहरसा डीआरएम जोन बनेगा. तीन माह के अंदर तीन दिन हमसफर को चलायेंगे. कोसी व सीमांचल के छोटे-छोटे इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ देंगे. वाशिंग पिट चालू होती ही वैली सुपरफास्ट ट्रेन को सहरसा से चलवायेंगे. कोपरिया में जानकी एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है. जल्द ही पटना से रात्रि में जनहित एक्सप्रेस चलाने का प्रपोजल है.
खुली हमसफर, इंजन में गड़बड़ी से 10 मिनट तक सिग्नल पर रुकी : 4 बजकर 48 मिनट पर हमसफर एक्सप्रेस सहरसा से बांद्रा के लिए रवाना हुई. यह ट्रेन समय से 3 मिनट विलंब से खुली. पहला सिग्नल निकलते ही इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी. इससे रेल अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गये.
बताया गया कि तार छूट जाने के कारण ऐसा हुआ. 4 बजकर 58 मिनट पर ट्रेन फिर से रवाना हुई. इस मौके पर एसीएम पीआरपी सिंह, आरपीएफ कमांडेट अंशुमान त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्ष्रक नीरज चंद्र, अरूण कुमार, सीअीआई जवाहर प्रसाद रजक, चंदन कुमार, प्रह्लाद, उमेश भगत, राहूल, पंकज व नीतेश आदि मौजूद थे.
वर्ष 2019 अंत तक देश के हर राज्य के लिए सहरसा से खुलेगी ट्रेनें
सहरसा : मंगलवार शाम 4:45 पर प्लेटफॉर्म नंबर दो से सहरसा से बांद्रा टर्मिनल तक चलने वाली हमसफर सुपरफास्ट की पहली सिटी सुनते ही यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे. पटना से बांद्रा तक हमसफर का विस्तार सहरसा तक करने के बाद इसका विधिवत उद्घाटन सांसद पप्पू यादव ने प्लेटफॉर्म नंबर दो से हरी झंडी दिखा कर किया.
इस दौरान एडीआरएम एसआर मीना, सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार, सीनियर डीएन 3 मयंक अग्रवाल, सीनियर डीएसटी अभिषेक कुमार, सीटीआई ए के सिंह, डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव समेत कई रेल अधिकारी मौजूद रहे.
एक साल में मिली दो हमसफर: सहरसा को एक साल में दो हमसफर ट्रेन की सौगात मिली है. वर्ष 2019 के अंत तक सहरसा जंक्शन से देश के हर राज्य के लिए ट्रेन खुलेगी. सीनियर डीसीएम ने बताया कि एक साल में सहरसा को दो हमसफर ट्रेन की सौगात मिली है. वर्ष 2019 के अंत तक सहरसा जंक्शन से देश के हर राज्य के लिए ट्रेनें खुलेगी. आने वाले समय में सहरसा जंक्शन देश के हर राज्य में रेल नेटवर्क से जुड़ जायेगा. इसका प्रोपोजल रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है.
प्लेटफॉर्म व फुटओवर ब्रिज का हुआ लोकार्पण : नवनिर्मित प्लेटफॉर्म 3, 4, 5 व फुटओवर ब्रिज का मंगलवार को लोकार्पण किया गया. सहरसा जंक्शन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म 3, 4 व 5 के लोकार्पण के बाद यहां से ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी और बेवजह ट्रेन को रुकना भी नहीं पड़ेगा. इसके अलावा दक्षिण दिशा में 10 करोड़ की लागत से दूसरा फुटओवर ब्रिज का भी शिलान्यास किया गया. इसके अलावा यात्री प्लेटफॉर्म व दौरम मधेपुरा का उच्चरण सह पैदल उपरी पुल बुधमा व मुरलीगंज का शिलान्यास किया गया.
एडीआरएम पहुंचे पहले, किया निरीक्षण: एडीआरएम ने दो घंटे तक मेट्रो प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया. दोपहर बारह बजे समस्तीपुर से सहरसा पहुंचे एडीआरएम एसआर मीना व सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने मंच का निरीक्षण किया. इसके बाद नवनिर्मित प्लेटफॉर्म 3, 4, 5 व फुटओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया. इस दौरान नवनिर्मित प्लेटफॉर्म 3, 4 व 5 पर शेड ड्रेनेज व यात्री सुविधा से जुड़े अधूरे कार्य को लेकर नाराजगी जतायी.
सीनियर डीसीएम ने कंस्ट्रक्शन विभाग को एक माह के अंदर इन अधूरे कार्यों को पूरा करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर दो पर यात्री शेड व पीने के पानी की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एडीआरएम व सीनियर डीसीएम ने 590 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म पर अधूरे यात्री शेड व पीने के पानी की दिक्कतों को लेकर नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित विभाग को जल्द ही पीने के पानी की समस्या दूर करने का भी निर्देश दिया.
सुरक्षा की पुख्ता थी व्यवस्था
भीड़ को लेकर रेलवे स्टेशन पर जिला पुलिस बल भी तैनात किया गया था. पुलिस निरीक्षक रेल अंचल सहरसा राम सोरेन व जीआरपी के थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस के उद्घाटन को लेकर यात्रियों की भीड़ अधिक थी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी आरपीएफ के साथ 20 जिला पुलिस लाठी भर को भी प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तैनात किया गया.
सहरसा से बांद्रा टर्मिनल तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को लेकर सहरसा वासियों में काफी उत्सुकता थी. दोपहर बारह बजे से ही सहरसा वासी ट्रेन को देखने के लिए प्लेटफॉर्म पर आना शुरू हो गये थे. हालांकि स्टैंड का उद्घाटन शाम 4:45 पर होना था. लेकिन दोपहर से ही भीड़ जुटने शुरू हो गयी. इसे लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती थी. ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई सेंध नहीं लगा सके. काफी संख्या में महिलाओं व बच्चों की भीड़ जुटी रही.
1152 में 110 बर्थ रहा खाली
सहरसा. सहरसा से बांद्रा टर्मिनल तक मंगलवार को चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में मंगलवार को सहरसा से पटना तक कम से कम किराया ₹870 रहा. वहीं सहरसा से बांद्रा टर्मिनल तक मंगलवार को कम से कम किराया 33₹80 रूपये रहा. 16 कोच वाली इस हमसफर सुपरफास्ट में 1152 बर्थ है. शाम चार बजे तक इस ट्रेन में 110 सीट खाली थी. रेल अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में जबलपुर, भुसावल का कोटा रहेगा. बी छह कोच में 20 सीट भुसावल के लिए और 20 सीट जबलपुर के लिए कोटा में रहेगा.
इसके अलावा इस ट्रेन में किसी भी स्टेशन से रेल यात्री आरक्षण ले सकेंगे. इसके अलावा 16 कोच में एक कंडक्टर, तीन टीटीइ की तैनाती की गयी है. सहरसा के टीटीइ सहरसा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन तक जायेंगे. मंगलवार को हमसफर एक्सप्रेस को रंजीत कुमार सिंह, कंडक्टर टीटी में इंद्रदेव कुमार, संतोष कुमार व शंभु झा की तैनाती की गयी.
जनहित में लगा एसी सेकेंड कोच
सहरसा. जनहित में मंगलवार से एसी सेकेंड कोच लग गया है. सहरसा से पाटलिपुत्र तक जाने वाली जनहित एक्सप्रेस में मंगलवार को एसी सेकेंड कोच जोड़ा गया. इसका विधिवत उद्घाटन सीनियर डीसीएम और एडीआरएम ने किया. स्टैंड में पहले से ही दो एसी थ्री टायर कोच लगी है. एसी सेकेंड कोच लगने से इस ट्रेन में 48 सीटें बढ़ गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




