12 साल के लड़के ने लगा ली फांसी, मौत
Updated at : 08 Aug 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल पाया पता सोनवर्षाराज : काशनगर ओपी क्षेत्र के पड़ड़िया पंचायत स्थित अरसी गांव के भरना टोला मे मंगलवार की सुबह एक 12 वर्षीय बालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार पतरघट ओपी क्षेत्र के जम्हरा निवासी सुरेश मुखिया अपने पूरे परिवार के […]
विज्ञापन
आत्महत्या के कारणों का नहीं चल पाया पता
सोनवर्षाराज : काशनगर ओपी क्षेत्र के पड़ड़िया पंचायत स्थित अरसी गांव के भरना टोला मे मंगलवार की सुबह एक 12 वर्षीय बालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार पतरघट ओपी क्षेत्र के जम्हरा निवासी सुरेश मुखिया अपने पूरे परिवार के साथ स्थायी रूप से अपने ससुराल अरसी गांव के भरना टोला में ही स्थायी रूप से रहता था. मंगलवार की सुबह सुरेश मुखिया का 12 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार सुबह नाश्ता कर बांस फूस के बने दरवाजे पर सोने चला गया. घंटों बाद परिजनों द्वारा बालक को बांस के बल्ले में चुनरी के सहारे फंदे से लटकता देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे. चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग जमा होने लगे.
जिसके बाद इसकी सूचना काशनगर ओपी पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पर पहुंची काशनगर पुलिस द्वारा बालक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया गया. हालांकि बालक की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस बाबत काशनगर ओपी प्रभारी श्रीकांत सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. बावजूद जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




