यहां सार्वजनिक शौचालय की आवाज बुलंद कर रही है छात्रा शालिनी

सहरसा : महिला कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा शालिनी सिंह तोमर शहर से लेकर गांव तक के महिलाओं की आवाज बनती जा रही है. सहरसा के किसी भी बाजार में सार्वजनिक शौचालय अथवा यूरिनल नहीं रहने से लोगों को खासकर महिलाओं को होने वाली परेशानी को लगातार उठा रही है. इस जरूरत को […]
सहरसा : महिला कॉलेज में बीए पार्ट टू की छात्रा शालिनी सिंह तोमर शहर से लेकर गांव तक के महिलाओं की आवाज बनती जा रही है. सहरसा के किसी भी बाजार में सार्वजनिक शौचालय अथवा यूरिनल नहीं रहने से लोगों को खासकर महिलाओं को होने वाली परेशानी को लगातार उठा रही है. इस जरूरत को शालिनी सोशल मीडिया पर लगातार अभियान व आंदोलन का रूप दे रही है.
शालिनी के इस पोस्ट को खूब लाइक व कमेंट्स मिल रहे हैं. अब शालिनी के अभियान में उसका साथ देने दर्जनों लड़कियां खुलकर सामने आ रही हैं. इसी क्रम में वह जिले की डीएम डॉ शैलजा शर्मा से मिलकर भी महिलाओं की परेशानी बता इसे हर हाल में पूरा कराने की मांग की है. पूर्णिया जिले के सिरसिया गांव निवासी विनय कुमार सिंह व नैना सरकार की पुत्री शालिनी बताती है कि आज से दो वर्ष पूर्व सिरसिया से अपने नानी गांव सहरसा आने के क्रम में बिहारीगंज बस स्टैंड में बस के रुकते ही बस में सवार कई महिलाएं एक साथ उतरी और इधर-उधर झांकने लगी. इसीलिए इसके लिए जगह-जगह पब्लिक टॉयलेट व यूरिनल बनाने तक उसका आंदोलन व अभियान चलता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




