38 डिग्री पहुंचा पारा, बच्चे-बूढ़े सभी को हो रही परेशानी
Updated at : 25 Apr 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

गर्मी में सिरदर्द, खांसी व बुखार से पीड़ित होने लगे हैं लोग सहरसा : गर्मी धीरे-धीरे प्रचंड रूप में आ गयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बढ़ती गर्मी ने खास कर छोटे बच्चों व बूढ़ों की परेशानी बढ़ा दी है. तेज धूप के कारण […]
विज्ञापन
गर्मी में सिरदर्द, खांसी व बुखार से पीड़ित होने लगे हैं लोग
सहरसा : गर्मी धीरे-धीरे प्रचंड रूप में आ गयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बढ़ती गर्मी ने खास कर छोटे बच्चों व बूढ़ों की परेशानी बढ़ा दी है. तेज धूप के कारण लोग जहां लू की चपेट में आ रहे हैं. बदलते मौसम में लोग तरह-तरह की बिमारियों के चपेट में आ रहे हैं. वायरस इंफेक्शन भी फैल रहा है. मच्छरों की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी हुए. मलेरिया के मामले बढ़े हैं.
बरतनी होगी सावधानी . चिकित्सक डॉ विनय कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को इन बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी. धूप में निकलते समय छाता लगाएं, चश्मा जरूर पहनना चाहिए. शरीर के खुले भाग पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं. यह सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा करेगी. हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए. महिलाएं घरों से बाहर निकलते वक्त छाता के अलावा स्टॉल का उपयोग करें. यह चेहरे की नमी बचाता है. इसके अलावा गर्म हवा से भी स्किन का बचाव होता है. घर से बाहर खाली पेट नहीं निकलना चाहिए. घर से बाहर निकलने से पहले यदि संभव हो तो इलेक्ट्रॉल पाउडर या पेट भर पानी जरूर पीना चाहिए. इस मौसम में खाने में रसदार फलों को शामिल करें. हल्का व सुपाच्य भोजन करना चाहिए. ज्यादा तेल व मसालेदार खाने से परहेज करें.
बच्चों का रखें ध्यान. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल कुमार ने कहा कि इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होती है. बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाते रहना चाहिए. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप व उनके काटने से मलेरिया सहित कई बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं. बच्चों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने की जरूरत है. मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करना चाहिए.
कोई लू की चपेट में आये, तो क्या करें. यदि कोई लू की चपेट में आ जाता है तो उसके तलवे व शरीर पर कच्चे आम को पका कर घिसने से फायदा होता है. उसके बाद मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए. लू के शिकार व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसलिए मरीज को इलेक्ट्रॉल पाउडर मिला कर प्रचुर मात्रा में पानी देना चाहिए.
शीतल पेय की बढ़ी मांग. बढ़ती तपिश के कारण कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही हैं. शहर के सभी शीतल पेय और आइस्क्रीम की दुकानों पर बच्चे, युवा सहित बुजुर्गों की भीड़ लगी रहती है. शाम के वक्त मौसम में थोड़ी नमी आते ही इन पार्लरों पर लोगों की चहलकदमी तेज हो जाती है. हॉस्पिटल गेट स्थित कोल्ड ड्रिंक्स व आइसक्रीम के विक्रेता मंजीत सिंह ने बताया कि सुबह और शाम के अलावा अब दिन में भी दुकान खोलने का फायदा मिल रहा है.
चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी, वनीला, पिस्ता, मैंगो, एपल व बनाना फ्लेवर में उपलब्ध आइस्क्रीम की जबर्दस्त मांग है. गर्मी की दस्तक देते ही चौराहों पर अस्थायी रूप से लस्सी की दर्जनों दुकानें खुल गयी हैं. हर चौक-चौराहे पर गन्ना का रस निकालते दुकानदार व लोगों की भीड़ नजर आती है. बेल के शरबत भी बिकने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




