अपहृत युवती की बरामदगी को ले लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

Updated at : 31 Mar 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत युवती की बरामदगी को ले लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

सहरसा : एक सप्ताह पूर्व अपनी सहेली के साथ मेला देखने गयी युवती के अपहरण होने व पुलिस द्वारा बरामद नहीं किये जाने के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शुक्रवार को कचहरी चौक के समीप परिजनों व स्थानीय लोगों ने टायर जला कर व बांस बल्ला से घेर कर पुलिस प्रशासन के […]

विज्ञापन

सहरसा : एक सप्ताह पूर्व अपनी सहेली के साथ मेला देखने गयी युवती के अपहरण होने व पुलिस द्वारा बरामद नहीं किये जाने के बाद शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शुक्रवार को कचहरी चौक के समीप परिजनों व स्थानीय लोगों ने टायर जला कर व बांस बल्ला से घेर कर पुलिस प्रशासन के विरोध में जम कर नारेबाजी की. अपहृता की मां व बहन ने कहा कि एक सप्ताह हो जाने के बाद पर

अपहृत युवती की…
भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. आरोपित के घर तक जाना पुलिस ने उचित नहीं समझा है. बूंदाबांदी के बावजूद दर्जनों लोग सड़क पर चटाई बिछा कर बैठे रहे. सूचना मिलते ही सदर थाना के पुअनि कमलेश सिंह सदल बल जाम स्थल पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. लगभग तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
परिजनों ने लगाये आरोप
परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस ने अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है. कुछ नामजद अभी भी घर पर रहता है लेकिन पुलिस लापरवाही बरत रही है. कॉमरेड विक्की राम ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते कहा कि शहर में लगातार लूट, गोलीबारी, चोरी व अपहरण हो रहे हैं. बावजूद दोषी अधिकारियों को नहीं हटाया जा रहा है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़
कचहरी चौक जाम के दौरान ही कुछ युवकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास सड़क जाम कर जम कर उत्पात मचाया. कई वाहनों के शीशे को फोड़ डाला तो कई बाइक चालकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. पुलिस की गैर मौजूदगी में जाम में शामिल अासामाजिक तत्व आधा घंटा तक उत्पात मचाते रहे. कई बाइक चालकों से चाबी छीन ली गयी तो कई साइकिल की हवा निकाल दी गयी. इतना ही नहीं चालकों द्वारा विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई तक की गयी.
प्रशासन की गैरमौजूदगी का कुछ युवकों ने जम कर फायदा उठाया. कुछ देर बाद सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पैंथर जवान व वज्र वाहन को आते देख सभी फरार हो गया. राहगीरों ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी देते कहा कि जबर्दस्ती चाबी छीन ली गयी और विरोध करने पर मारपीट पर सभी उतारू हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन