मार्च के पहले सप्ताह तक रेल के विद्युतीकरण का काम होगा पूरा

Updated at : 24 Feb 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
मार्च के पहले सप्ताह तक रेल के विद्युतीकरण का काम होगा पूरा

दूसरे सप्ताह में सीआरएस हो जाने का लक्ष्य सहरसा : शुक्रवार को इलेक्ट्रिक चीफ इंजीनियर राकेश कुमार तिवारी हाजीपुर व उनके साथ इलाहाबाद से आये इलेक्ट्रिक इंजीनियर यतींद्र कुमार व पावर जीएम एन क्यु होंडा ने मानसी से मधेपुरा तक चल रहे इलेक्ट्रिक रेल विद्युतीकरण का विंडो सैलून से निरीक्षण करते हुए कार्य का जायजा […]

विज्ञापन

दूसरे सप्ताह में सीआरएस हो जाने का लक्ष्य

सहरसा : शुक्रवार को इलेक्ट्रिक चीफ इंजीनियर राकेश कुमार तिवारी हाजीपुर व उनके साथ इलाहाबाद से आये इलेक्ट्रिक इंजीनियर यतींद्र कुमार व पावर जीएम एन क्यु होंडा ने मानसी से मधेपुरा तक चल रहे इलेक्ट्रिक रेल विद्युतीकरण का विंडो सैलून से निरीक्षण करते हुए कार्य का जायजा लिया. सहरसा में मीडिया से मुलाकात के दौरान मधेपुरा से मानसी तक रेल विद्युतीकरण कार्य की प्रगति व उसके पूरा होने की बात पूछे जाने पर चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि हर हाल में मार्च के पहले सप्ताह तक रेल विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में ही जीएम के स्तर से रिपोर्ट देने के बाद सीआरएस इंस्पेक्शन के लिए भी लिखा जायेगा. कहा कि उम्मीद है मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में ही सीआरएस इंस्पेक्शन के बाद रेल विद्युतीकरण कार्य की फिट रिपोर्ट मिलते ही मधेपुरा इलेक्ट्रिक रेल इंजन कारखाना में तैयार पहला इलेक्ट्रिक इंजन के लोकार्पण कार्यक्रम की तिथि भी तय हो जायेगी. ताकि इलेक्ट्रिक इंजन को ट्रायल के लिए नॉदर्न रेलवे भेजने का काम जल्द ही किया जा सके. रेल विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेने का यह तीसरा मौका है, जब चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर मानसी से सहरसा व मधेपुरा तक रेल विद्युतीकरण कार्य की प्रगति को देखने यहां पहुंचे. चीफ इंजीनियर श्री तिवारी ने कहा कि यह कार्य उनकी प्राथमिकता में है.
इसलिए बार-बार कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए उनका दौरा हो रहा है. उन्होंने कहा कि काम को समय पर पूरा करवाने के लिए वे और संबंधित अधिकारी कैंप कर जल्दी से जल्दी रेल विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है. बताया कि फनगो से आगे मानसी तक करीब आठ किलोमीटर में रेल विद्युतीकरण का काम अभी शेष है. इसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा.
मालूम हो कि मधेपुरा विद्युत रेल इंजन कारखाना में तैयार बारह हजार हाउस पावर का इलेक्ट्रिक इंजन बन कर तैयार है. इसे पटरी पर ट्रायल के लिए बाहर निकालने व इंजन के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति का कोसी क्षेत्र की धरती पर आगमन को लेकर रेलवे के अधिकारी व रेल मंत्रालय मधेपुरा से मानसी तक रेल विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं.
पिछले दिनों हाजीपुर जोन के एजीएम अनूप कुमार ने भी मानसी से मधेपुरा तक रेल विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेने के पहुंचे थे. उन्होंने भी मार्च में इंजन के लोकार्पण को लेकर फरवरी तक रेल विद्युतीकरण का काम पूरा होने की बात कही. चीफ इंजीनियर श्री तिवारी व उनके साथ आये लोग शनिवार को रेल विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेने के बाद वापस लौटने की बात कही गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन