रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर से "96 हजार की छिनतई

Updated at : 20 Feb 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर से "96 हजार की छिनतई

सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर स्थित घर के सामने दिया वारदात को अंजाम सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी कॉमर्शियल टैक्स के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर उमाकांत झा के हाथ से घर के सामने गेट पर बाइक सवार दो अपराधियों ने 96 हजार रुपये की छिनतई कर ली. अपराधी रुपये वाला बैग […]

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर स्थित घर के सामने दिया वारदात को अंजाम

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी कॉमर्शियल टैक्स के सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर उमाकांत झा के हाथ से घर के सामने गेट पर बाइक सवार दो अपराधियों ने 96 हजार रुपये की छिनतई कर ली. अपराधी रुपये वाला बैग झपट कर फरार हो गये. पीड़ित ने बताया कि वे अपने वाहन से पत्नी व एक पड़ोसी के साथ शहर के डीबी रोड स्थित पंजाब
रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर…
नेशनल बैंक व सेंट्रल बैंक गये थे. जहां से एक बैंक से 35 हजार व दूसरे से 61 हजार की निकासी की. वहीं अपने पुत्रों के पासबुक अपडेट करा वापस घर आ रहे थे. घर के सामने वाहन रोककर वह उतर रहे थे. उनके हाथ में बैग व रजिस्टर था. कुछ देर बाद बाइक सवार दो अपराधी आये और बैग लेकर भाग गये. मामले की सूचना आग की तरह शहर में फैल गयी. सूचना मिलते ही सदर थाना के पुअनि कमलेश सिंह व पैंथर जवान पीड़ित के घर पहुंच मामले की तहकीकात की.
उन्होंने पुलिस को सभी बातों से अवगत कराते कार्रवाई की मांग की है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक आवेदन नहीं दिया गया था. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर छानबीन की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन