बंद रहे क्लिनिक, परेशान रहे मरीज

Updated at : 03 Jan 2018 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
बंद रहे क्लिनिक, परेशान रहे मरीज

आंदोलन. नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में डॉक्टर रहे हड़ताल पर सहरसा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में मंगलवार को जिले के सभी निजी क्लिनिकों के डॉक्टर हड़ताल पर रहे. जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि सदर अस्पताल का बाह्य विभाग व आपातकालीन […]

विज्ञापन

आंदोलन. नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में डॉक्टर रहे हड़ताल पर

सहरसा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में मंगलवार को जिले के सभी निजी क्लिनिकों के डॉक्टर हड़ताल पर रहे. जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि सदर अस्पताल का बाह्य विभाग व आपातकालीन सेवा पूरी तरह जारी रही. सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निजी क्लिनिकों में मरीज को नहीं देखा गया. हड़ताल को लेकर आइएमए अध्यक्ष डॉ एसएन चौधरी की अध्यक्षता व सचिव डॉ शिलेंद्र कुमार के संचालन में रेडक्रास सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में चिकित्सकों ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में लाये गये नेशनल मेडिकल कमीशन को डॉक्टर विरोधी, जन विरोधी बताते अमीर व उद्योगपतियों का बिल बताया. डॉक्टरों ने कहा कि इस बिल से प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को बढ़ावा मिलेगा. इससे चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा महंगी होगी. विदेश से एमबीबीएस करके आनेवाले डॉक्टर को बढ़ावा दिया जाने वाला है. बैठक में डॉ एके चौधरी, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ सीएम चौधरी, डॉ गोपाल शरण सिंह, डॉ एसपी सिंह, डॉ ए कलाम, डॉ विजय शंकर, डॉ किशोर कुमार, डॉ एस के इशर, डॉ आइडी सिंह, डॉ केएस गुप्ता, डॉ ओमप्रकाश, डॉ ब्रजेश सिंह, डॉ अनिमेष सिंह, डॉ रवींद्र शर्मा, डॉ रवींद्र कुमार, डॉ एचआर मिश्रा, डॉ अजय कुंदन सहित अन्य मौजूद थे.
इमरजेंसी सेवा बहाल, ओपीडी सेवा रही ठप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन