स्कूलों के आधे से अधिक बच्चों को नहीं मिलेगी राशि
Updated at : 27 Dec 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

नौवीं के 24 हजार से अधिक बच्चों को मिलेगी साइकिल सहरसा : विभागीय निर्देश के आलोक में जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न योजनाओं की राशि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में दी जा रही है. सभी लाभुक बच्चों के बीच 15 जनवरी तक राशि देने का निर्देश दिया गया है. यह […]
विज्ञापन
नौवीं के 24 हजार से अधिक बच्चों को मिलेगी साइकिल
सहरसा : विभागीय निर्देश के आलोक में जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न योजनाओं की राशि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में दी जा रही है. सभी लाभुक बच्चों के बीच 15 जनवरी तक राशि देने का निर्देश दिया गया है. यह राशि बच्चों की 75 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर देने का निर्देश दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग 1 से लेकर वर्ग 8 तक में 3 लाख 95 हजार बच्चे नामांकित हैं. इनमें से 1 लाख 60 हजार 247 बच्चे को पोशाक एवं छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा.
75 फीसदी उपस्थिति वाले को ही मिलेगा पैसा
डीपीओ जिला योजना लेखा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक की उपस्थिति के गणना के आधार पर 75 प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित की गयी है. इनके हिसाब से जिले के विद्यालयों में उपस्थित का आंकड़ा प्राप्त हुआ है. इनके लिए आठ करोड़ 18 लाख 60 हजार 5 सौ की राशि आवंटित किये गये हैं. उन्होंने बताया कि वर्ग 9 के 24 हजार 2 सौ 91 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल व पोशाक की राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि साइकिल के लिए 6 करोड़ सात लाख 27 हजार 5 सौ रुपये आवंटित किये गये हैं. जबकि वर्ग नौवीं एवं दसवीं के बालिका पोशाक के लिए एक करोड़ 61 लाख 5 हजार की राशि आवंटित किये गये हैं. प्रत्येक छात्राओं को एक हजार की राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि नवमी एवं दसवीं सामान्य वर्ग के बालक बालिकाओं के लिए 83 लाख 32 हजार 6 सौ रुपये छात्रवृति के लिए आवंटन प्राप्त हुए हैं .वहीं उन्होंने बताया कि वर्ग नवम एवं दशम के एससी, एसटी व ओबीसी टू बच्चों के लिए अभी राशि उपलब्ध नहीं हुई है. जल्द ही यह राशि भी उपलब्ध हो जायेगा. उन्होंने बताया कि 11वीं एवं 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के पोशाक के लिए एक करोड़ 85 लाख 5 हजार का आवंटन प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि प्रखंडवार डीडीओ से सूची प्राप्त कर राशि का आवंटन शुरू कर दिया गया है. सभी डीडीओ को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों की सूची समर्पित करें. जिससे विद्यालयों को राशि आवंटित की जा सके. उन्होंने बताया कि जिले के उत्क्रमित विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, मदरसा एवं प्रस्वीकृत विद्यालयों के बच्चों की सूची विद्यालय प्रधानाचार्य से मंगायी जा रही है. सूची के अनुरूप वे अपने स्तर से आरटीजीएस के माध्यम से बच्चों के खाते में उनका लाभ उपलब्ध करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




