दो पिस्टल, तीन गोली व मैगजीन बरामद
Updated at : 22 Dec 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई देशी-विदेशी व महुआ शराब से लदे सूमो को किया जब्त 20 लीटर विदेशी, 566 लीटर पाउच व 100 लीटर मिला महुआ शराब भी बैजनाथपुर : बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो में एक निजी गोदाम के पास गुप्त सूचना के आधार पर […]
विज्ञापन
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
देशी-विदेशी व महुआ शराब से लदे सूमो को किया जब्त
20 लीटर विदेशी, 566 लीटर पाउच व 100 लीटर मिला महुआ शराब भी
बैजनाथपुर : बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के बैजनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो में एक निजी गोदाम के पास गुप्त सूचना के आधार पर बैजनाथपुर पुलिस ने बुधवार की शाम छापेमारी की. जांच के क्रम में एक बोलरो पिकअप वैन (बीआर 11 जीए 5947) से विदेशी शराब की 123 कार्टून यानी 1085.76 लीटर शराब बरामद हुई. शराब माफिया मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन पुलिस गाड़ी मालिक विष्णुदेव पोद्दार उर्फ लतर पोद्दार को गिरफ्तार कर पुलिस शिविर ले आयी. इसी क्रम में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह ने एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी को इसकी सूचना दी. एसडीपीओ बैजनाथपुर पुलिस शिविर पहुंचे और शराब माफिया की जानकारी लेते हुए पुलिस शिविर क्षेत्र में छापेमारी शुरू कर दी.
दीपक पोद्दार के घर से मिला हथियार व शराब
पटेल चौक स्थित शराब माफिया दीपक पोद्दार के घर छापेमारी की तो उसके घर से दो पिस्टल, तीन गोली व एक मैगजीन बरामद हुआ. एसडीपीओ ने शराब माफिया के पिता चंदेश्वरी पोद्दार को गिरफ्तार कर पुलिस शिविर लाया. जहां उससे पूछताछ की.
एसडीपीओ के नेतृत्व में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह, सअनि भूपेंद्र प्रताप सिंह, श्रद्धानंद मांझी अशोक कुमार, सौरबाजार थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, पतरघट ओपी प्रभारी रुदल कुमार, सहरसा सदर अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उत्पाद विभाग के सुरेश प्रसाद ,तेज नारायण साह, उमेश यादव, राधेश्याम सिंह, ग्रामीण चौकीदार सुनील कुमार, लालमोहर शर्मा, दीपन शर्मा, मोहम्मद सफरउद्दीन सहित अन्य ने बैजनाथपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात स्थित मदन यादव के आवास पर छापेमारी की. आवास से भारी मात्रा में शराब लदे लाल रंग की सूमो विक्टा (बीआर 01 पीसी 1289) को जब्त कर पुलिस शिविर लाया. उसके घर से भी भारी मात्रा में देसी, विदेशी व महुआ शराब मिली. विदेशी शराब हरियाणा निर्मित 20.52 लीटर, देसी शराब झारखंड निर्मित पाउच वाली 566.4 लीटर, महुआ शराब करीब 100 लीटर बरामद हुई.
एसडीपीओ ने बताया कि शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जायेगा. छापेमारी लगातार जारी रहेगी. पुलिस शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह ने बताया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. जब्त सूमो विक्टा गम्हरिया निवासी श्रवण कुमार यादव की बतायी गयी है. उस पर भी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




