बापू आश्रम बचाओ संघर्ष यात्रा 23 को

Updated at : 17 Dec 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
बापू आश्रम बचाओ संघर्ष यात्रा 23 को

विरोध. सभी दलों के नेताओं की उपस्थिति में किया श्राद्ध संपींडन बापू सेवा आश्रम बचाओ समिति ने जताया पूर्व विधायक का विरोध लोकल प्रशासनिक पदाधिकारियों की मदद से बापू की जमीन हड़पने का है आरोप सिमरी : बलवाहाट ओपी सहित बापू सेवा आश्रम से सटी जमीन को जदयू के पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव […]

विज्ञापन

विरोध. सभी दलों के नेताओं की उपस्थिति में किया श्राद्ध संपींडन

बापू सेवा आश्रम बचाओ समिति ने जताया पूर्व विधायक का विरोध
लोकल प्रशासनिक पदाधिकारियों की मदद से बापू की जमीन हड़पने का है आरोप
सिमरी : बलवाहाट ओपी सहित बापू सेवा आश्रम से सटी जमीन को जदयू के पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर लिखवा लेने का आरोप लगाते हुए बापू सेवा आश्रम बचाओ समिति के बैनर तले सभी दलों के नेताओं की उपस्थिति में श्राद्ध संपींडन का कार्यक्रम किया गया. इस मौके पर ब्राह्मणों सहित सैकड़ों लोगों को संपींडन का भोज खिलाया गया.
सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक से अनुमंडल कार्यालय तक होगा संघर्ष मार्च
मौके पर भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा कि आगामी 23 दिसंबर को पूर्व विधायक के कारनामे के विरोध में सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन चौक से अनुमंडल कार्यालय तक बापू सेवा आश्रम बचाओ संघर्ष मार्च निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि जब तक बापू आश्रम की जमीन पूर्व विधायक बापू के लिए समर्पित नहीं करते हैं. तब तक हमारा अहिंसात्मक आंदोलन जारी रहेगा. भाजपा नेता एस कुमार ने कहा कि पूर्व विधायक ने लोकल प्रशासनिक पदाधिकारियों की मदद से बापू की जमीन हड़पने का काम किया, जो सरासर गलत है. इसलिए खुद से पूर्व विधायक जनता के बीच जनता की अमानत लौटा दे. वहीं सीपीआई के मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सज्जन मुखिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होता है. इसलिए पूर्व विधायक जनता के आदेश का पालन करते हुए बापू की जमीन बलवा हाट की जनता को वापस लौटा दें. इस मौके पर भाजपा नेता अजय कुमार सिंह, संजीव जायसवाल, गोपाल शर्मा, पूर्व जिला परिषद निर्मल ठाकुर, राजद नेता रणवीर यादव, कांग्रेस नेता महबूब आलम, भाजपा मंडल महामंत्री कुमार आनंद, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, शिवेंद्र पोद्दार, अरुण यादव, सुनिल गुप्ता, राजा कुमार, रणधीर कुमार, सुरज कुमार, सुदिन सादव, हीरा यादव, विजय कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन