सोये व्यक्ति को घर से खींच कर पीटा, ग्रामीणों ने बचाया

Updated at : 13 Dec 2017 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
सोये व्यक्ति को घर से खींच कर पीटा, ग्रामीणों ने बचाया

बदमाशों ने की हवाई फायरिंग भी बनमा : ठंड के आगमन के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में बदमाशों का उपद्रव शुरू हो गया है. लोग शाम होते ही अपने-अपने घर पहुंच जाते हैं, लेकिन अब तो घर में भी सुरक्षित नहीं दिख रहे. ओपी क्षेत्र के बथनाही गांव में सोमवार की रात 11 बजे दर्जन […]

विज्ञापन

बदमाशों ने की हवाई फायरिंग भी

बनमा : ठंड के आगमन के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में बदमाशों का उपद्रव शुरू हो गया है. लोग शाम होते ही अपने-अपने घर पहुंच जाते हैं, लेकिन अब तो घर में भी सुरक्षित नहीं दिख रहे. ओपी क्षेत्र के बथनाही गांव में सोमवार की रात 11 बजे दर्जन भर हथियार बंद बदमाशों ने घर में सोये युवक को घर से खींचकर बाहर निकाल कर मारपीट की. ग्रामीणों ने बताया कि बथनाही गांव में सोमवार की रात पानो यादव का पुत्र अरुण कुमार यादव खाना खाने के बाद घर में सोया हुआ था. अचानक हथियार से लैस बदमाशों ने उस घर से बाहर खींच लिया. हवाई फायरिंग करते हुए घर से कुछ दूर तक ले गये.
ग्रामीणों ने हुजूम बनाकर बदमाशों को खदेड़ा तो बदमाशों ने अरुण को हथियार के बट से पीट पीट कर अधमरा कर दिया. उसे छोड़कर बदमाश भाग निकले. ग्रामीणों ने घायल अरुण यादव को रात करीब साढ़े 11 बजे ओपी पर लाया. जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गये. ओपी प्रभारी प्रभाष कुमार ने बताया कि रात में घायल को लाया गया था. लेकिन इलाज के लिए जाने के बाद वापस नहीं आया है. आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन