सिमरी बख्तियारपुर घंटों विलंब से पहुंची राज्यरानी

Updated at : 13 Dec 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर घंटों विलंब से पहुंची राज्यरानी

सिमरी : बरौनी-कटिहार रेलखंड पर सनहा हॉल्ट पर मंगलवार को तिलरथ-जमालपुर डाउन डेमू ट्रेन के रुकते ही इंजन फेल हो जाने की वजह से मंगलवार दोपहर बाद सहरसा-मानसी रेलखंड की कई महत्वपूर्ण ट्रेन विभिन्न स्टेशन पर खड़ी रही. जिस वजह से इंटरसिटी, जनहित, राज्यरानी सहित पैसेंजर ट्रेन घंटों लेट देर शाम सहरसा पहुंची. पटना-सहरसा इंटरसिटी […]

विज्ञापन

सिमरी : बरौनी-कटिहार रेलखंड पर सनहा हॉल्ट पर मंगलवार को तिलरथ-जमालपुर डाउन डेमू ट्रेन के रुकते ही इंजन फेल हो जाने की वजह से मंगलवार दोपहर बाद सहरसा-मानसी रेलखंड की कई महत्वपूर्ण ट्रेन विभिन्न स्टेशन पर खड़ी रही. जिस वजह से इंटरसिटी, जनहित, राज्यरानी सहित पैसेंजर ट्रेन घंटों लेट देर शाम सहरसा पहुंची. पटना-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस घंटो लेट शाम छह बजे सिमरी बख्तियारपुर पहुंची. 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे विलंब से शाम छह बजकर 48 मिनट पर सिमरी बख्तियारपुर पहुंची.

13206 दानापुर – सहरसा जनहित एक्सप्रेस भी लगभग चार घंटे लेट शाम सात बजकर पंद्रह मिनट पर सिमरी बख्तियारपुर पहुंची. वहीं 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे विलंब से सिमरी बख्तियारपुर पहुंची. इसके अलावा 55554 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर भी लगभग एक घंटे लेट शाम छह बजकर 32 मिनट पर सिमरी बख्तियारपुर पहुंची.

खबर लिखे जाने तक 55565 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर सहरसा से नहीं खुली थी. वहीं राज्यरानी से पटना से लौट रहे भाजपा नेता रितेश रंजन ने बताया कि ट्रेन के लेट होने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई. उन्होंने कहा कि कई डिब्बों में रोशनी भी नहीं थी, जिस कारण महिला यात्रियों को अंधेरे में यात्रा करनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन