तीन साल से लापता बालक को परिजनों से मिलाया

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कारू खिरहरि हाल्ट संतनगर निवासी महेंद्र दास का पुत्र आठ वर्षीय भगवान दास 2014 के 17 मई को लापता हो गया था. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. थक हार कर सदर थाना में आवेदन दिया. कुछ दिनों तक तो परिजनों ने […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कारू खिरहरि हाल्ट संतनगर निवासी महेंद्र दास का पुत्र आठ वर्षीय भगवान दास 2014 के 17 मई को लापता हो गया था. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. थक हार कर सदर थाना में आवेदन दिया. कुछ दिनों तक तो परिजनों ने थाना का चक्कर लगाया,
इसके बाद भगवान भरोसे छोड़ दिया. बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक भाष्कर प्रियदर्शी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक सहरसा द्वारा लापता 15 बालकों की सूची दी गयी. इसे संलग्न कर राज्य के सभी सहायक निदेशक, सभी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, बाल गृह बालक के अधीक्षक को पत्र लिखा गया. इसके बाद भगवान दास के बारे में अपना घर पटना से जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि इसके लापता को लेकर सदर थाना में कांड संख्या एक जून 2014 को कांड संख्या 360 दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




