वैश्य समाज की बैठक में कोर कमेटी गठित
Updated at : 04 Dec 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

बनायी गयी 31 सदस्यीय कमेटी मोहन साह बनाये गये संयोजक सहरसा 3 शंकर चौक स्थित मंदिर प्रांगण में समग्र वैश्य समाज के प्रमुख साथियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद घनश्याम चौधरी एवं संचालन युवा वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने किया. बैठक में मुख्य रुप से 31 […]
विज्ञापन
बनायी गयी 31 सदस्यीय कमेटी
मोहन साह बनाये गये संयोजक
सहरसा 3 शंकर चौक स्थित मंदिर प्रांगण में समग्र वैश्य समाज के प्रमुख साथियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद घनश्याम चौधरी एवं संचालन युवा वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने किया. बैठक में मुख्य रुप से 31 सदस्यों की कोर कमेटी का गठन किया गया. जिसके संयोजक मोहन साह बनाये गये. सह संयोजक के रूप में देवेंद्र कुमार देव, बजरंग गुप्ता, संतोष कुमार मुंगेरी, विशाल कुमार बिट्टू, शशि सोनी को बनाया गया. प्रवक्ता की जिम्मेवारी राजीव रंजन साह को दी गयी. कोर कमेटी की अगली बैठक 17 दिसंबर को रौनियार धर्मशाला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में मुख्य रुप से सामाजिक चेतना जगाने के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक आयोजित कर संगठन को गतिशील बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही वैश्य समाज से आने वाले पुरोधाओं का पुण्य तिथि एवं जन्म तिथि मनाने का निर्णय लिया गया. नव मनोनीत जिला संयोजक मोहन साह, प्रवक्ता राजीव रंजन साह, सह संयोजक विशाल कुमार बिट्टू, चंदन बागची, देवेन्द्र कुमार देव, बजरंग गुप्ता, गोपाल चौधरी, कुमार अमरज्योति ने कहा कि समाज को एकजुट कर संगठित करने का काम किया जाएगा. यह समाज उपेक्षित एवं पिछड़ा हुआ है.
इस समाज को सिर्फ उपभोक्ता वस्तु समझा जाता रहा है. वैश्य समाज आने वाले समय में उपभोग की वस्तु बनकर नहीं रहेगा. वैश्य समाज का आने वाले दिनों में सम्मान और स्वाभिमान के नाम लिया जाएगा. उन्होंने कहा वैश्य समाज के लोगों के बीच बेटी रोटी का संबंध स्थापित करने का समय आ गया है. बैठक में वार्ड पार्षद कैलाश साह, उदय चंद्र सिह, सुभाष साह, मुन्ना गुप्ता, सुनील सूर्या, संजय साह, शशांक सुमन विक्की, शक्ति गुप्ता, कुश मोदी, जय प्रकाश गुप्ता, अजय भगत, सुबोध साह, रंजीत कुमार साह, विभुति चन्द्र युगल, शशि पोद्दार, शशि सोनी, रामनाथ साह, रमण सिंह, चंद्रभूषण चौधरी, रंजीत चौधरी, विजय गुप्ता सहित दर्जनों शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




