दवा दुकानदार का फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
Updated at : 03 Dec 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क जाम कर जताया विरोध सहरसा : शैक्षणिक कागजात में सुधार करवाने के लिए शुक्रवार को निकले शहर के शर्मा टोला निवासी पंकज शर्मा का सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर इलाके में फांसी के फंदे से लटका शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक पंकज कुमार शर्मा बगल के ही शर्मा […]
विज्ञापन
सड़क जाम कर जताया विरोध
सहरसा : शैक्षणिक कागजात में सुधार करवाने के लिए शुक्रवार को निकले शहर के शर्मा टोला निवासी पंकज शर्मा का सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर इलाके में फांसी के फंदे से लटका शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक पंकज कुमार शर्मा बगल के ही शर्मा टोला का निवासी था और दवा दुकान चलाता था. उसने दवा दुकान के पीछे हिस्से में गोदाम बनाया हुआ था.
इसके एक कमरे में उसका शव लटका हुआ पाया गया. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी व सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने सदल बल पहुंच मामले की जानकारी ली व शव को नीचे उतारा. मृतक का जैकेट नीचे रखा हुआ था और वह पूरा कपड़ा और जूता पहना हुआ था. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है और साथ ही एक झोले में कुछ कफ सीरप भी मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. परिजनों ने हत्या की बात कह सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के सामने नारेबाजी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




