टिकट चेकिंग में 37 बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

Updated at : 01 Dec 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
टिकट चेकिंग में 37 बेटिकट यात्रियों से वसूला जुर्माना

सहरसा : गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के एसीएम नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रेनों व स्टेशन पर चलाये गये विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 59 लोगों को बिना टिकट यात्रा के जुर्म में गिरफ्तार किया गया. मालूम हो कि गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय सहित रेलवे के अन्य अधिकारी […]

विज्ञापन

सहरसा : गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के एसीएम नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रेनों व स्टेशन पर चलाये गये विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 59 लोगों को बिना टिकट यात्रा के जुर्म में गिरफ्तार किया गया. मालूम हो कि गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय सहित रेलवे के अन्य अधिकारी जयनगर-सहरसा जानकी एक्सप्रेस से सहरसा निरीक्षण करने आने के दौरान जानकी एक्सप्रेस और सहरसा मानसी रेल खंड के बीच परिचालित होने वाली अन्य ट्रेनों में सघन रूप से टिकट चेकिंग अभियान को चलाया.

इस अभियान के दौरान एसीएम नरेंद्र कुमार व डीसीआइ रमण झा ने यात्रियों का टिकट चेकिंग किया गया.सहरसा जंक्शन पर भी इन दोनों रेल के अधिकारियों द्वारा संवग यात्रियों का टिकट चेकिंग किया. बिना टिकट यात्रा करते व स्टेशन पर घूमते पाये जाने पर इस अभियान के दौरान पकड़े गए सभी 59 यात्रियों से 8730 रुपया जुर्माना के रूप में वसूल किया गया.

इस अभियान को लेकर बताया कि बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने वाले के विरुद्ध इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा. इसलिए उन्होंने रेल यात्रियों से टिकट लेकर ही ट्रेन में सुखद यात्रा करने की बात कही. बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जो बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाएंगे. वैसे लोगों से जुर्माना राशि वसूल किया जाएगा. जुर्माना नहीं देने वाले यात्रियों को जेल की सजा काटनी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन