सहरसा स्टेशन के मुख्य द्वार का होगा सौंदर्यीकरण

Updated at : 01 Dec 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा स्टेशन के मुख्य द्वार का होगा सौंदर्यीकरण

सहरसा : ए ग्रेड में शामिल सहरसा स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर विभाग द्वारा कई कार्य योजनाओं को मूर्त रुप देने की तैयारी की जा रही है. गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय, डीएन थ्री संजय कुमार सहित मंडल के अन्य अधिकारियों ने सहरसा स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का […]

विज्ञापन

सहरसा : ए ग्रेड में शामिल सहरसा स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर विभाग द्वारा कई कार्य योजनाओं को मूर्त रुप देने की तैयारी की जा रही है. गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम राजेश कुमार पांडेय, डीएन थ्री संजय कुमार सहित मंडल के अन्य अधिकारियों ने सहरसा स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. एडीआरएम श्री पांडेय ने रनिंग रूम का निरीक्षक करने के बाद स्टेशन परिसर सहित बुकिंग काउंटर व रिजर्वेशन काउंटर का भी जायजा लिया.

अपने दौरा को लेकर पुछे गये सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ए ग्रेड में शामिल सहरसा स्टेशन के भविष्य को देखते हुए स्टेशन के सौंदर्यीकरण व यात्रि सुविधा को ध्यान मे रख विभाग कार्य योजना की तैयारी में लगा हुआ है. उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर आने वाली मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण व रिमॉडलिंग की योजना शामिल है.

जिसके तहत मुख्य द्वार स्टेशन के सड़क का चौड़ीकरण व एक सुंदर पार्क के निर्माण की योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल है. कहा कि यह सब काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. सहरसा स्टेशन पर चल रहे नए प्लेटफॉर्म के निर्माण के साथ सहरसा से गढ़बरूआरी के बीच चल रहे आमान परिवर्तन कार्य को भी मार्च 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन