ठगी के आरोप में मुंबई पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Updated at : 30 Nov 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

कागजी खानापूर्ति के बाद युवक को मुंबई ले गयी पुलिस सहरसा : स्थानीय संत नगर से धोखाधड़ी के आरोप में नवी मुंबई महाराष्ट्र से आयी पुलिस टीम ने मनीष कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मनीष कुमार को मुंबई पुलिस टीम द्वारा सदर थाना लाया गया. जहां कागजी खानापूर्ति के बाद मेडिकल जांच […]
विज्ञापन
कागजी खानापूर्ति के बाद युवक को मुंबई ले गयी पुलिस
सहरसा : स्थानीय संत नगर से धोखाधड़ी के आरोप में नवी मुंबई महाराष्ट्र से आयी पुलिस टीम ने मनीष कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मनीष कुमार को मुंबई पुलिस टीम द्वारा सदर थाना लाया गया. जहां कागजी खानापूर्ति के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल में जांच कराने के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त को सीजीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया. यहां से पुलिस उसे अपने साथ मुंबई ले गयी. मिली जानकारी अनुसार अभियुक्त मनीष कुमार नवी मुंबई में कुछ अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर गैरकानूनी ढंग से लोगों को खाड़ी देश भेजने का काम करता था. साथ ही लोगों को खाड़ी देश भेजने के नाम पर ठगी करता था. विभिन्न धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर नवी मुंबई पुलिस अपने साथ ले गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




