बाजार में लगता है जाम, राहगीर परेशान

Updated at : 28 Nov 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में लगता है जाम, राहगीर परेशान

अतिक्रमण . फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा, पार्क करते हैं वाहन फुटपाथ पर अतिक्रमण से राहगीरों को होती है परेशानी सड़क व फुटपाथ पर लगा देते हैं वाहन पार्किंग न होने की वजह से अक्सर लग जाता है जाम सहरसा : क्षेत्र की सुंदरता चौड़ी-चौड़ी सड़कें और उसके बगल में स्थित फुटपाथ से जाहिर होता […]

विज्ञापन

अतिक्रमण . फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा, पार्क करते हैं वाहन

फुटपाथ पर अतिक्रमण से राहगीरों को होती है परेशानी
सड़क व फुटपाथ पर लगा देते हैं वाहन
पार्किंग न होने की वजह से अक्सर लग जाता है जाम
सहरसा : क्षेत्र की सुंदरता चौड़ी-चौड़ी सड़कें और उसके बगल में स्थित फुटपाथ से जाहिर होता है. अगर सड़कें और फुटपाथ साफ और सुंदर दिखाई दें तो अनायास ही उस इलाके के बारे में अच्छी अवधारणा बनने लगती है. अगर सुंदरता के इस पैमाने पर जिला मुख्यालय की बात करें तो प्रशासनिक इलाके को छोड़ कर शहर का शायद ही कोई ऐसा इलाका होगा, जहां यह सुंदरता दिखायी दे. इससे मुख्य बाजार का इलाका भी अलग नहीं है. इलाके की सबसे व्यस्त सड़क दहलान चौक से महावीर चौक तक हकीकत देखें.
हजारों वाहन गुजरते हैं प्रतिदिन: महावीर चौक रोड से हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं. इस सड़क के किनारे जहां दुकान, बैंक व शो रूम हैं वहीं सड़क किनारे गाड़ियों की भरमार रहती है. पीक ऑवर्स में यहां पर जाम लगना तय है. गाड़ियों के बढ़ते दबाव व सड़क पर फैली अव्यवस्था के कारण वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है. इससे न सिर्फ लोगों का वक्त जाया होता है, बल्कि प्रदूषण में भी इजाफा होता है.
नहीं दिखायी देता फुटपाथ: दहलान चौक के समीप जड़ीबूटी वाले दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ तक दिखाई देना बंद हो गया है. सड़क के किनारे वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है.
फुटपाथ पर दुकानदार समान फैलाए बैठे रहते हैं. ऐसे में लोगों को चलने के लिए जगह नहीं मिलती. हालांकि लंबा चौड़ा फुटपाथ रहने के बावजूद दुकानदारों का कब्जा है. अतिक्रमण खाली कराने का काम नगर परिषद का है, लेकिन नप अतिक्रमण को हटाने में सक्रिय नहीं दिखाई देता है. ऐसे में राहगीरों को राहत देने के लिए बने फुटपाथ का लुत्फ दुकानदार उठा रहे हैं.
सड़क की चौड़ाई है 60 फुट: दहलान चौक से महावीर चौक तक की सड़कों की चौड़ाई 60 फुट है. इसके दोनों ओर पांच पांच फुट के फुटपाथ बने हैं, जो सड़क से नीचे हो गये हैं. फुटपाथ बनने के बाद ही दुकानदारों ने इसपर कब्जा जमाना शुरू कर दिया. इससे पैदल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां पर सुबह होते ही रेहड़ी व पटरी वाले कब्जा जमाकर खड़े हो जाते हैं, जो देर रात तक डटे रहते हैं.
सड़क किनारे गाड़ियों का रहता है जमावड़ा
सड़क किनारे दुकानों के होने के कारण लोग खरीदारी करने भी पहुंचते हैं. ऐसे में फुटपाथ के पास काफी संख्या में गाड़ियों को पार्क किया जाता है. ऐसे में पैदल यात्रियों को न तो फुटपाथ पर पैदल चलने के लिए जगह मिल पाती है और न ही फुटपाथ के किनारे उनके लिए जगह बचती है. ऐसे में उन्हें सड़क के बीच में ही चलना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.
मिट्टी काट रहे पोकलेन व दो हाइवा को किया जब्त
गुप्त सूचना पर एसडीओ व एसडीपीओ ने की छापेमारी
पुलिस वाहन को देखते फरार हुए ड्राइवर व मिट्टी कटवा रहे लोग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन