ePaper

VIDEO : आपदा मंत्री के गृह क्षेत्र में आपदा रिलीफ के लिए अनशन!

Updated at : 15 Nov 2017 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : आपदा मंत्री के गृह क्षेत्र में आपदा रिलीफ के लिए अनशन!

सहरसा : बिहार के आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव के गृह क्षेत्र में बाढ़ राहत से वंचित लाभुकों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है. सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत बनमा इटहरी प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों आई बाढ़ की विभीषिका से परेशान बाढ़ पीड़ितों को अब […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव के गृह क्षेत्र में बाढ़ राहत से वंचित लाभुकों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है. सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत बनमा इटहरी प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों आई बाढ़ की विभीषिका से परेशान बाढ़ पीड़ितों को अब तक सरकारी राहत का इंतजार है. जिला प्रशासन के मनमाने और सुस्त रवैये के खिलाफ बाढ़ राहत से वंचित रसलपुर गांव को बाढ़ राहत दिलवाने के लिए बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव कामरेड उमेश पोद्दार, पूर्व सरपंच मो दाऊद एवं समाजसेवी अशोक यादव बीते मंगलवार से अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गये है.

वहीं, अनशन के दूसरे दिन बुधवार को अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ने लगी है परंतु प्रशासन कान में तेल डाल कर सोया हुआ है. अनशनकारीयों ने बताया कि रसलपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह से तेरह तक को बाढ़ राहत से वंचित रख कर एक से पांच तक के लाभुकों के खाते में छह हजार की राशि भेज दी गयी. जबकि, वार्ड संख्या छह से लेकर तेरह तक में बाढ़ ने काफी तबाही मचायी. लेकिन, इस आठ वार्ड के बाढ़ पीड़ितों के बीच छह हजार की राशि का विवरण नहीं किया गया.

अनशनकारियों को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का भी समर्थन मिला है. अनशन स्थल पर एक जनसभा का आयोजन समाजसेवी रामचंद्र पोद्दार के अध्यक्षता में किया गया. जिसका समर्थन देते हुए भाकपा पार्टी के अंचल मंत्री बिनय कुमार वर्मा ने देते हुए कहा कि हमारी पार्टी गरीब, किसान के हित की लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी. वही पार्टी के जयकिशोर महाशय, सीताराम सिंह, चंद्रकिशोर भगत, विजय कुमार यादव ने भी संबोधित करते हुए अनशनकारियों की मांग को जायज ठहराया. अनशन को पंचायत के कई जनप्रतिनिधि भी समर्थन दे रहे है. इस मौके पर रसलपुर पंचायत के सरपंच झारखंडी यादव, रामचंद्र पौद्धार, मो अयूब, मुन्ना पौद्धार, बेचन यादव, पंचन पौद्धार, विंदेश्वरी ठाकुर, सुरेंद्र यादव समेत दर्जनों उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन