नहीं पहुंचा समय पर एंबुलेन्स, थाने के सामने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

Updated at : 02 Oct 2017 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं पहुंचा समय पर एंबुलेन्स, थाने के सामने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

सहरसा : सोनवर्षाराज में एक प्रसूता द्वारा स्थानीय थाने के सामने ही सड़क के किनारे बच्चे को जन्म दिया जाना स्वास्थ्य सेवा में सुधार के दावे की पोल रही है. प्रसव के लिए प्रसूता पैदल ही अस्पताल जा रही थी. उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह वाहन की व्यवस्था कर सके. जानकारी […]

विज्ञापन

सहरसा : सोनवर्षाराज में एक प्रसूता द्वारा स्थानीय थाने के सामने ही सड़क के किनारे बच्चे को जन्म दिया जाना स्वास्थ्य सेवा में सुधार के दावे की पोल रही है. प्रसव के लिए प्रसूता पैदल ही अस्पताल जा रही थी. उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह वाहन की व्यवस्था कर सके.

जानकारी के मुताबिक, साहपुर पंचायत के हरिपुर गांव निवासी मो जफरूल की 30 वर्षीय बेगम शहजादी खातून को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. घर में पति सहित अन्य पुरुष के न होने तथा पैसे के अभाव में सवारी वाहन की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिजन के साथ प्रसूता शहजादी खातून पैदल ही पीएचसी की ओर निकल पड़ी. लेकिन, स्थानीय थाने के पास पहुंचते ही असहनीय प्रसव पीड़ा ने उसे सड़क के किनारे बैठने को मजबूर कर दिया.

आने-जानेवाले राहगीरों द्वारा स्थानीय पीएचसी को एंबुलेन्स भेजने के लिए दूरभाष से सूचना दी गयी. लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेन्स समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा सका. एंबुलेन्स के आने में विलंब होता देख राहगीरों द्वारा सड़क के किनारे ही कपड़ा घेर कर प्रसूता का प्रसव सड़क किनारे कराया गया. प्रसव के बाद राहगीरों ने किराये पर ऑटो लेकर पीड़ित महिला को स्थानीय पीएचसी तक पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन