कच्चा नाला का निर्माण शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

खुशी. जलजमाव वाले पंचवटी पर किया गया भूमि पूजन सहरसा : कई सालों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को अब जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद दिख रही है. इस साल मॉनसून व तेज बारिश से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने सबसे अधिक जलजमाव वाले क्षेत्र में तत्काल कच्चे नाले […]
विज्ञापन
खुशी. जलजमाव वाले पंचवटी पर किया गया भूमि पूजन
सहरसा : कई सालों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को अब जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद दिख रही है. इस साल मॉनसून व तेज बारिश से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने सबसे अधिक जलजमाव वाले क्षेत्र में तत्काल कच्चे नाले के निर्माण का काम रविवार से शुरू कर दिया है. पंचवटी पर सदर एसडीओ सौरभ जोरवाल ने भूमि पूजन के बाद नारियल फोड़ कर नाला निर्माण का काम शुरू कराया. सदर एसडीओ ने कहा कि आगामी मॉनसून और बरसात को देखते तत्काल शहर में जो सबसे अधिक जलजमाव वाला इलाका है. वहां से वर्षा के पानी के निकासी के लिए कच्चा नाला खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है.
मालूम हो कि पिछले साल बरसात के मौसम में जलजमाव का संकट झेलने के बाद राज्य सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी ने शहर का निरीक्षण कर ड्रेनेज सिस्टम की स्वीकृति की अनुशंसा की थी. नगर विकास विभाग ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था के लिए 56 करोड़ की राशि जिला को आवंटित करने के बाद बुडको द्वारा पिछले दिनों टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाने के बाद आंध्रप्रदेश की एजेंसी को शहर से जल निकासी के लिये नाला निर्माण का काम सौंपा गया है. एसडीओ ने कहा कि अगले साल बरसात से पहले पूरे शहर को दो भागों में बांट नाला निर्माण का काम पूरा कर लिया जायेगा. एसडीओ सौरभ जोरवाल ने कहा कि नाला निर्माण में यदि कोई व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया तो डीएम बिनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर वैसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
बरसात के बाद बनेगा पक्का नाला
इस साल बरसात के मौसम खत्म होते ही जल निकासी की समस्या को दूर करने हेतु नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया जायेगा. 56 करोड की लागत से पहले फेज में पंचवटी से गंगजला चौक होते डॉ पीके मल्लिक चौक, रहमान चौक, बस स्टैंड होते मीरा टॉकीज रोड, रहमान चौक से पोलिटेक्निक रेलवे ढाला होते लक्ष्मीनियां चौक और बस्ती होते सरवा ढ़ाला में नाला को मिलाया जायेगा. दूसरे फेज में कोशी चौक से होते गौतम नगर, पंचवटी, कचहरी चौक से होते डीबीरोड, महावीर चौक, चांदनी चौक, सरवा ढ़ाला तक, नया बाजार से सराही होते रिफ्यूजी कॉलनी, चांदनी चौक पर नाला निर्माण कर सभी मुख्य नाला से जोड़ा जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा रविवार को कच्चा नाला निर्माण शुरू कराये जाने से शहरवासियों की उम्मीद जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




