कर्मी से नप ले रहा काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2017 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

पटना हाइकोर्ट ने किया था बरखास्त कोर्ट के आदेश को धता बता रहा सहरसा नगर परिषद पटना हाइकोर्ट द्वारा बरखास्त किये कर्मियों से लिया जा रहा काम उच्च न्यायालय की अवमानना पर सुप्रीम कोर्ट में दायर होगा मामला डीएम को कराया गया मामले से अवगत सहरसा : इन दिनों नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी […]
विज्ञापन
पटना हाइकोर्ट ने किया था बरखास्त
कोर्ट के आदेश को धता बता रहा सहरसा नगर परिषद
पटना हाइकोर्ट द्वारा बरखास्त किये कर्मियों से लिया जा रहा काम
उच्च न्यायालय की अवमानना पर सुप्रीम कोर्ट में दायर होगा मामला
डीएम को कराया गया मामले से अवगत
सहरसा : इन दिनों नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम की देखरेख में पटना उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खुलेआम अवमानना की जा रही है. याचिकाकर्ता संजय कुमार सिंह ने डीएम को आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है. याचिकाकर्ता ने आवेदन में कहा है कि हाइकोर्ट ने रिट संख्या 384/2016 की सुनवाई के बाद नप में कार्यरत अवैध 52 कर्मियों की सेवा 31 दिसंबर 2016 को ही समाप्त कर दी थी.
उच्च न्यायालय के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा दी थी. इसके बावजूद बरखास्त कर्मियों से काम लेकर कोर्ट के आदेश की अवमानना की जा रही है. याचिकाकर्ता ने कहा कि यह गंभीर मामला है. कोर्ट के आदेश के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी बरखास्त कर्मियों से नियमित काम ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




