लूटपाट करते दो धराये

Published at :13 Jun 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट करते दो धराये

सहरसा-बनगांव मुख्य मार्ग स्थित कहरा कुटी के पास घटना लूटपाट करते दो धराये सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बनगांव मुख्य मार्ग स्थित कहरा कुटी से आगे जोड़ी पोखर के समीप हथियार के बल पर लूटपाट करते दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. एक युवक भाग निकला. सदर […]

विज्ञापन

सहरसा-बनगांव मुख्य मार्ग स्थित कहरा कुटी के पास घटना

लूटपाट करते दो धराये
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बनगांव मुख्य मार्ग स्थित कहरा कुटी से आगे जोड़ी पोखर के समीप हथियार के बल पर लूटपाट करते दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. एक युवक भाग निकला. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में रहुआमणि निवासी कुंदन यादव ने कहा कि वह रमा इलेक्ट्रॉनिक्स में कार्य करने वाले छोटू कुमार के साथ साइकिल से घर जा रहे थे. दोनों पोखर के आगे पक्की सड़क पर जैसे ही पहुंचे, एक बिना नंबर की होंडा साइन बाइक पर सवार तीन आदमी आये. बाइक रोक कर हमलोगों को हथियार सटा कर मोबाइल व पर्स छीन कर सहरसा की तरफ भागे.
हल्ला कर उसका पीछा किया तो सनोज यादव के धर्म कांटा से कुछ लोग निकले. इसी दौरान चलती बाइक से कूद कर एक युवक भाग गया. दो युवक को लोगों के सहयोग से पकड़ा. पूछताछ में पकड़ाये युवक ने अपना नाम गोकुल झा व घर पंचगछिया बताया. वहीं दूसरे लड़के ने अन्नू सिंह व घर गौतम नगर बताया. भागने वाले युवक का नाम बंका यादव रिफ्यूजी कॉलोनी बताया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस दोनों लड़के व बाइक अपने साथ ले गयी. पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन