जलजमाव से मिलेगी मुक्ति गुरुवार से ड्रेनेज कार्य शुरू

सहरसा : वर्षों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के दिन अब फिरने वाले हैं. बुडको द्वारा ड्रेनेज निर्माण के लिए कार्य एजेंसी लगभग तय कर ली गयी है. संभवत: गुरुवार से ड्रेनेज निर्माण की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जा सकता है. बुडको प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि 67 […]
सहरसा : वर्षों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के दिन अब फिरने वाले हैं. बुडको द्वारा ड्रेनेज निर्माण के लिए कार्य एजेंसी लगभग तय कर ली गयी है. संभवत: गुरुवार से ड्रेनेज निर्माण की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जा सकता है. बुडको प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि 67 करोड़ की लागत से शहर के जल निकासी का कार्य गुरुवार से प्रारंभ हो सकता है. कार्य एजेंसी आंध्र प्रदेश की आरकेआइपीएल चैरिथ से वार्ता अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया कि इस ड्रेनेज के लिए पूर्व में टेंडर निकाला गया था. जिसमें तीन एजेंसियों ने अपना-अपना टेंडर दिया था. रेट अधिक देने के कारण कुछ उलझन आ रही थी.
जिसको लेकर दो कार्य एजेंसी से वार्ता की गयी. जिसमें आंध्रप्रदेश की आरकेआइपीएल चैरिथ से वार्ता सकारात्मक रही है. उन्होंने बताया कि सोमवार की देर संध्या कार्य एजेंसी के साथ अंतिम फैसला व एलपीसी देने का कार्य किया जाना है. जिसके बाद कार्य एजेंसी गुरुवार से काम शुरू करेगी. इसके लिए कच्चे नाले की खुदाई प्रारंभ की जायेगी. जिससे आने वाले बरसात में जलजमाव की बड़ी समस्या से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिल सकेगी. मालूम हो कि पिछले वर्ष अधिकांश वार्ड जलजमाव की समस्या से बुरी तरह ग्रसित था. इसे लेकर प्रधान सचिव तक ने निरीक्षण किया व पंपसेट आदि से जल निकासी का कार्य करा लोगों को राहत दी गयी थी. आने वाली इस बरसात से पूर्व ही शहरवासी काफी डरे सहमे हैं. जलनिकासी को लेकर पहले से ही जिला प्रशासन को आवेदन देकर जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




