करंट से दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2017 10:33 AM (IST)
विज्ञापन

सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बलवाहाट ओपी के बघवा पंचायत के मंझवा गांव के वार्ड नंबर एक में शुक्रवार की सुबह करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक बच्ची के पिता सुनील राय ने बताया कि मेरी पुत्री शिवानी कुमारी (12) शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे […]
विज्ञापन
सिमरी : बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बलवाहाट ओपी के बघवा पंचायत के मंझवा गांव के वार्ड नंबर एक में शुक्रवार की सुबह करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक बच्ची के पिता सुनील राय ने बताया कि मेरी पुत्री शिवानी कुमारी (12) शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे के गांव से खेत जा रहा थी कि बिजली का तार टूट कर शरीर पर गिर गया.
तार के टूट कर गिरने से अफरातफरी मच गयी. वही घटना के बाद हो – हल्ला होने पर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे उसकी मृत्यु हो चुकी थी. वहीं बच्ची की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो है. इस संबंध में बलवाहाट ओपी में लिखित आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




