व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Published at :07 Jun 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

दी जान मारने की धमकी काउंटर से निकाले 80 हजार रुपये पूर्णिया निवासी सुधांशु सिंह व सुनील सिंह ने मांगी रंगदारी सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के नरियार आरा मिल के पास गिट्टी, बालू, सीमेंट व छड़ विक्रेता बटराहा निवासी वरुण ठाकुर से दुकान पर पहुंच कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने व नहीं देने […]

विज्ञापन

दी जान मारने की धमकी

काउंटर से निकाले 80 हजार रुपये
पूर्णिया निवासी सुधांशु सिंह व सुनील सिंह ने मांगी रंगदारी
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के नरियार आरा मिल के पास गिट्टी, बालू, सीमेंट व छड़ विक्रेता बटराहा निवासी वरुण ठाकुर से दुकान पर पहुंच कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित व्यवसायी के आवेदन पर सदर थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि वह अपने दुकान पर बैठा था कि मोहल्ला के ही नुनुमणि सिंह के घर में किराये पर रहनेवाले पूर्णिया निवासी सुधांशु सिंह व सुनील सिंह दुकान पर आये और पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की.
रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. उन लोगों ने काउंटर में बिक्री के रखे 80 हजार रुपये भी निकाल लिये. विरोध करने पर मारपीट की. पीड़ित ने कहा कि पूर्व में भी इन लोगों ने रंगदारी की मांग की थी. बीच बचाव करने आये उसके साला अमित कुमार से भी मारपीट की. उन्होंने कहा कि दोनों अपराधी किस्म का व्यक्ति है. कभी भी कोई घटना कर सकता है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन