ePaper

Rupesh Hatyakand में अब आया नया मोड़ ! आरोपी ऋतुराज की पत्नी का पटना पुलिस पर आरोप -'जबरदस्ती कराया गया गुनाह कबूल'

Updated at : 07 Feb 2021 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
Rupesh Hatyakand में अब आया नया मोड़ ! आरोपी ऋतुराज की पत्नी का पटना पुलिस पर आरोप -'जबरदस्ती कराया गया गुनाह कबूल'

Rupesh Hatyakand Latest update : रूपेश हत्याकांड मे अब नया मोड़ आ गया है. पटना पुलिस ने इस मामले में जिसे मुख्य आरोपित बताते हुए गिरफ्तार किया है, उसके परिजनों ने पुलिस के ऊपर बर्बरता का आरोप लगाया है. आरोपित ऋतुराज की मां और पत्नी ने आज पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

विज्ञापन

Rupesh Hatyakand News : रूपेश हत्याकांड मे अब नया मोड़ आ गया है. पटना पुलिस ने इस मामले में जिसे मुख्य आरोपित बताते हुए गिरफ्तार किया है, उसके परिजनों ने पुलिस के ऊपर बर्बरता का आरोप लगाया है. आरोपित ऋतुराज की मां और पत्नी ने आज पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

ऋतुराज की पत्नी ने कहा कि मेरे पति से जबरदस्ती गुनाह कबूल करवाने के लिए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा और पुलिस के दूसरे अधिकारियों ने परिवार वालों को टॉर्चर किया. दो दिनों तक मुझे थाने में बिठा कर रखा गया. मेरी पिटाई भी की गयी. हालांकि इन आरोपों पर अब तक पटना पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

चिराग ने साधा निशाना- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रूपेश हत्याकांड के आरोपित की पत्नी के वीडियो जारी होने के बाद ट्वीट कर कहा कि यह वीडियो बिहार प्रशासन पर जोरदार तमाचा है. किसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार कहां से उचित है. सत्ता में बैठे रूपेश हत्याकांड के साजिशकर्ता को बचा रहे हैं. मौजूदा कानून व्यवस्था में रूपेश संग ऋतुराज का भी परिवार पीड़ित है. सरकार के इस घृणित कार्य से सभी बिहारी शर्मिंदा हैं.

Also Read: Bihar News : ‘हमारा लक्ष्य लोकतंत्र को मजबूत करने का’- बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में बोले सीएम नीतीश

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन