गुरुग्राम में कंपनी के 24 लाख लूटने का आरोपी सहरसा से गिरफ्तार, RPF ने गरीब रथ एक्सप्रेस से इस तरह दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2022 11:02 AM
हरियाणा के गुरुग्राम में एक कंपनी में 24 लाख रुपये लूटने के मामले में शक के आधार पर एक आरोपित को सहरसा आरपीएफ ने गरीब रथ एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया. आरोपित के पास से बैग में 5 लाख रुपये भी बरामद किये गये.
सहरसा: हरियाणा के गुरुग्राम में एक कंपनी में 24 लाख रुपये लूटने के मामले में शक के आधार पर एक आरोपित को सहरसा आरपीएफ ने गरीब रथ एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया. आरोपित के पास से बैग में 5 लाख रुपये भी बरामद किये गये. आरोपित को खगड़िया आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया गया. वहां से दिल्ली पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार कर गुरुग्राम ले गयी.
चंद्र भानु प्रताप सिंह उर्फ चंदन सिंह(27) गांव सोहा, सोनवर्षाराज, सहरसा का रहनेवाला है. गुरुग्राम में वह पिछले कई वर्षों से आस्था कंपनी में कार्यरत था. 26 दिसंबर को गुरुग्राम के थाना चकरपुर में कंपनी के मालिक ने उसके खिलाफ कंपनी के 24 लाख रुपये लूटने का मामला दर्ज कराया था.
लूट की घटना के बाद आरोपित चंदन सिंह फरार था. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली आरपीएफ की मदद से आरोपित की पहचान के लिए सहरसा जंक्शन सहित खगड़िया के अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर आरपीएफ में फोटो भेजा. वहीं दिल्ली पुलिस की टीम खगड़िया आरपीएफ पहुंची थी.
गुरुवार को अमृतसर-नयी दिल्ली-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के सहरसा पहुंचते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी के नेतृत्व में टीम ने शक के आधार पर आरोपित चंदन सिंह को पकड़ लिया. चंदन सिंह के साथ उसके परिवार वाले भी थे. उसके बैग से पांच लाख रुपये भी बरामद किये गये. आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए आरोपित को खगड़िया पहुंची दिल्ली पुलिस को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










