ePaper

अतिथि नेताओं के खाने-पीने के लिए होगा शाही मेन्यू, बिहारी व्यंजन का भी चखेंगे स्वाद

Updated at : 23 Jun 2023 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
अतिथि नेताओं के खाने-पीने के लिए होगा शाही मेन्यू, बिहारी व्यंजन का भी चखेंगे स्वाद

विभिन्न दलों के नेताओं के आतिथ्य सत्कार की बेहतर व्यवस्था की गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी चीजों के बारे में जानकारी ली है. साथ ही व्यवस्था की देखरेख के लिए मंत्रियों की भी तैनाती की गयी है.

विज्ञापन

कृष्ण, पटना. केंद्र और भाजपा के खिलाफ पटना में विपक्षी एकता की बैठक में शुक्रवार को शामिल होने वाले अतिथि नेताओं के खान-पान के लिए शाही व्यवस्था की गयी है. अलग-अलग मैन्यू तैयार किये गये हैं. प्रत्येक अतिथि नेता की रुचि के अनुसार खान-पान की व्यवस्था की गयी है. इसमें नॉर्थ इंडियन व साउथ इंडियन सहित बिहारी व्यंजन को भी शामिल किया गया है. नेताओं की पसंद और नापसंद की जानकारी हरेक के करीबियों से बातचीत कर जुटायी गयी है. इसमें शाकाहारी और मांसाहारी भोजन शामिल हैं. हरेक नेता की पसंद के अनुसार फल, सब्जी, मांस, मछली, चावल, पुलाव, मिस्सी सहित अन्य प्रकार की रोटी सहित अन्य खाद्य पदार्थ और उसकी सामग्री जुटायी गयी है.

व्यवस्था की देखरेख के लिए की गयी मंत्रियों की तैनाती

सूत्रों का कहना है कि विभिन्न दलों के नेताओं के आतिथ्य सत्कार की बेहतर व्यवस्था की गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी चीजों के बारे में जानकारी ली है. साथ ही व्यवस्था की देखरेख के लिए मंत्रियों की भी तैनाती की गयी है. पटना के प्रमुख होटल के कारीगर को विशेष पकवान का निर्देश दिया गया है. वहीं ,बिहार के व्यंजन के रूप में नालंदा से विशेष रूप से सिलाव का खाजा मंगाया गया है. मनेर का लड्डू, मखाना की खीर व लिट्टी-चोखा के अलावा कई तरह के स्वीट्स की व्यवस्था भी की गयी है. इसके अलावा बिहार के जर्दालु और मालदा आम भी फलों में प्रमुखता से शामिल होंगे.

साउथ इंडियन भोजन की व्यवस्था

अतिथियों के लिए साउथ इंडियन भोजन की व्यवस्था की गयी है. इसमें मुख्य रूप से डोसा, सांभर, इडली, वाडा, अप्पम, रसम, पुट्टू आदि शामिल हैं.

बंगाल के भोजन की व्यवस्था

सूत्रों के अनुसार मैन्यू में हिलसा और रोहू मछली की विशेष प्रकार की फिश करी, टोस्ट फिश आदि शामिल की गयी है. साथ ही फिश पुलाव भी शामिल किया गया है.

पंजाब के स्वादिष्ट व्यंजन होंगे शामिल

मैन्यू में छोले-भठूरे, राजमा-चावल, मक्के की रोटी और सरसों का साग, दाल तड़का, तंदूरी नान, दाल मखनी, चिकन बिरयानी आदि भी शामिल होंगे.

Also Read: बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की बैठक आज, लोकसभा सीटों पर साझा उम्मीदवार देने पर होगी बात
पेय पदार्थ भी होंगे खास

खान-पान के दौरान विशेष रूप से अलग-अलग पेय पदार्थ पेश किये जायेंगे. इनमें लस्सी, छाछ, जीरा पानी, नीबू पानी, सौंफ का शर्बत, तरबूज का शर्बत, आम पन्ना, आम का अमवट आदि प्रमुखता से रखे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन