Indian Railways: मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों का रूट बदला, जानें डिटेल्स

MUuzaffarpur junction: किशनगंज से 16, 18 एवं 20 दिसम्बर को चलने वाली ट्रेन संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रद्द रहेगी. अजमेर से 19, 20 एवं 22 दिसम्बर को चलने वाली ट्रेन संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
मुजफ्फरपुर: दिल्ली स्थित पटेल नगर स्टेशन पर निर्माण कार्यों को लेकर एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. वहीं तीन एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है. किशनगंज से 16, 18 एवं 20 दिसम्बर को चलने वाली ट्रेन संख्या 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस रद्द रहेगी. अजमेर से 19, 20 एवं 22 दिसम्बर को चलने वाली ट्रेन संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
उदयपुर सिटी से 17 दिसम्बर को चलने वाली ट्रेन नंबर 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-पटेलनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली के रास्ते चलायी जायेगी.
न्यू जलपाईगुड़ी से 19 दिसम्बर को चलने वाली 19606 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-दिल्ली कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-हजरत निजामुद्दीन-पलवल-मथुरा जंक्शन-अलवर के रास्ते चलायी जायेगी
मुजफ्फरपुर से 19 दिसम्बर को चलने वाली ट्रेन नंबर 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर- दिल्ली कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक- भिवानी-रेवाड़ी के रास्ते चलायी जायेगी. मुजफ्फरपुर से 18 दिसम्बर को चलने वाली ट्रेन नंबर 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस मुरादाबाद-गाजियाबाद के मध्य 70 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




