ePaper

Video: पानी टंकी पर चढ़ गये रोहतास के डीएम, मिली थी काम में गड़बड़ी की शिकायत, वीडियो हुआ वायरल

Updated at : 08 Jun 2022 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
Video: पानी टंकी पर चढ़ गये रोहतास के डीएम, मिली थी काम में गड़बड़ी की शिकायत, वीडियो हुआ वायरल

नल जल योजना में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे रोहतास के डीएम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जिलाधिकारी पानी की टंकी पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में दिखता है कि अधिकारियों के साथ योजना की जांच करने पहुंचे डीएम पानी टंकी के ऊंचे स्ट्रक्चर पर खुद चढ़कर जायजा ले रहे हैं.

विज्ञापन

रोहतास. नल जल योजना में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे रोहतास के डीएम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जिलाधिकारी पानी की टंकी पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में दिखता है कि अधिकारियों के साथ योजना की जांच करने पहुंचे डीएम पानी टंकी के ऊंचे स्ट्रक्चर पर खुद चढ़कर जायजा ले रहे हैं. यह वीडियो दिनारा का बताया जा रहा है.


शिकायत की पड़ताल

बुधवार को दिनारा पहुंचे रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने हरीवंशपुर पंचायत में बने पानी की टंकी के ऊंचे स्ट्रक्चर पर खुद चढ़कर परियोजना का मुआयना किया और शिकायत की पड़ताल की. रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को इस भीषण गर्मी में ऊंचे स्ट्रक्चर पर देखकर लोग दंग रह गये.

काम करनेवाली एजेंसी पर कार्रवाई

वहीं कार्य का जिम्मा संभाल रही एजेंसी में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी के साथ आये अधिकारियों ने बताया कि रोहतास जिले में नल जल योजना के तहत कुछ जगहों पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. उन्हीं शिकायतों की जांच करने के लिए रोहतास के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार इन दिनों लगातार काम की जांच कर रहे हैं. जहां भी अनियमितता दिखती है, संबंधित अधिकारी और काम करनेवाली एजेंसी पर कार्रवाई की जा रही है.

जिले में हड़कंप

जिलाधिकारी की इस पहल से रोहतास जिले में हड़कंप मचा हुआ है. इसी कड़ी में बुधवार को रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने भीषण गर्मी में हर घर नल का जल योजना के तहत बने ऊंचे स्ट्रक्चरवाले पानी की टंकी पर खुद चढ़कर जांच की. डीएम रोहतास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

इनपुट- दयानंद तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन