RJD सुप्रीमो लालू यादव के ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य का भावुक ट्वीट, लिखा- हमने ईश्वर न देखा है, मगर..

Updated at : 03 Dec 2022 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
RJD सुप्रीमो लालू यादव के ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य का भावुक ट्वीट, लिखा- हमने ईश्वर न देखा है, मगर..

RJD सुप्रीमो लालू यादव अभी सिंगापुर में हैं. 5 दिसंबर को उनका ऑपरेशन होने वाला है. इससे पहले उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक भावुक ट्वीट किया है. कैप्शन में लिखा है हमने ईश्वर न देखा है, मगर...

विज्ञापन

पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव अभी सिंगापुर में हैं. उनका 5 दिसंबर को किडनी का ऑपरेशन किया जाने वाला है. इसको लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पटना से दिल्ली और फिर सिंगापुर के लिए निकल चुके हैं. वहीं, इस बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू यादव के साथ ट्विटर पर एक फोटो अपलोड की हैं, जिसका कैप्शन में लिखा है ‘हमने ईश्वर न देखा है..’

‘हमने ईश्वर न देखा है’

राजद सुप्रीमो काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं. उनका अब किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपनी किडनी दे रही हैं. वहीं, रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू यादव के साथ एक खूबसूरत सा तस्वीर ट्विटर पर साझा की हैं. इसमें वो अपने पिता की स्वास्थ्य परीक्षण या उनकी मदद करती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में लिखी हैं कि ‘हमने ईश्वर न देखा है, मगर ईश्वर के रूप में अपने पापा को देखा है.’ वहीं, इस तस्वीर में एक बेटी द्वारा अपने पिता की सेवा करते भी देखा जा सकता है.

रोहिणी आचार्य देंगी अपनी किडनी

बता दें कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी देने का फैसला किया है. उनकी किडनी काफी हद तक लालू यादव के किडनी से मैच किया है. 5 दिसंबर को लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है. लालू यादव पहले ही सिंगापुर जा चुके हैं. उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी गई हैं. वहीं, रोहणी आचार्य सिंगापुर में ही रहती हैं.

तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना से हुए रवाना

वहीं, लालू यादव के साथ तेजस्वी यादव भी सिंगापुर जा सकते थे. लेकिन अभी वो कुढ़नी उपचुनाव में व्यस्त थे. तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली से वो सिंगापुर जाएंगे. ऑपरेशन के समय तेजस्वी यादव भी सिंगापुर में मौजूद रहेंगे. शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली से परिवार के साथ सिंगापुर के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन