Bihar News: बालू चोरों ने दो दारोगा को पीटा, छिना मोबाइल, पुलिस महकमा में हलचल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Feb 2025 8:32 PM
Bihar News: बिहार के रोहतास में बालू चोरों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस हमले में दो एसआई जख्मी हो गए. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Bihar News, डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव: रोहतास जिला के दरिहट और डालमियानगर थाना की सीमा पर मकराईन छाई रोड में बालू चोरों ने पुलिस पर हमला कर दिया. चोरों ने दो दारोगा को पीटा और एक की मोबाइल छिन ली. इस घटना में दोनों एसआई कुंदन कुमार और एसआई नीरज कुमार जख्मी हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस महकमा में हलचल मच गया.
अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही डालमियानगर और दरिहट थाना की पुलिस के साथ एएसपी कोटा किरण कुमार घटना स्थल पहुंचे. ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई. इसके बाद दारोगा का छिना मोबाइल बरामद कर लिया. इस संबंध में दरिहट थानाध्यक्ष कुमारी नेहा सिन्हा ने बताया कि बालू चोरों ने एसआई से जो मोबाइल छिना था, उसे मोबाइल बरामद कर लिया गया है. इस मामले में बालू लदे ट्रक और काला रंग का एक स्कॉर्पियो जब्त किया गया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
घटना के बारे में जानिए
नेहा सिन्हा ने बताया कि मोबाइल के वीडियो से बालू माफियाओं की पहचान की जा रही है. अभी तक डालमियानगर के अंकित कुमार, गोलू कुमार और गोल्डन कुमार की पहचान हुई है. अन्य लोगों की पहचान करायी जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि सुबह में मकराइन में छाई रोड जाम था. कई वाहन जाम में फंसे थे. पुलिस गश्ती दल पहुंचा, तो पाया कि एक बालू लदा एक ट्रक फंसा है.
दोनों अधिकारी ट्रक के चालक से पूछताछ कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग आए और ओवर लोड ट्रक से बालू गिराने लगे. वे ट्रक लेकर भागना चाह रहे थे. अधिकारियों के पूछताछ के दौरान करीब 20-25 की संख्या में असामाजिक तत्व पहुंचे और दोनों अधिकारियों से हाथपाई करने लगे. इस मारपीट में एसआई कुंदन कुमार व नीरज कुमार जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज कराया गया है. घटना की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: अब जंक्शन पर चलते-फिरते भी ले सकेंगे टिकट, यात्रियों के लिए खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










