हल्की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, तिलौथू-तुतला भवानी मार्ग बदहाल

Updated:
विज्ञापन
हल्की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, तिलौथू-तुतला भवानी मार्ग बदहाल

Rohtas News: अधूरे पुल निर्माण और जलजमाव से राहगीर परेशान,फिसलन और गड्ढों के कारण हादसे की आशंका बढ़ी

विज्ञापन

रोहतास: (राकेश कुमार राही) रोहतास जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण तिलौथू से तुतला भवानी जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बदहाल हो गया है. भीषडा गांव के समीप पुल निर्माण कार्य अधूरा रहने से सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है. बारिश के बाद सड़क पर फिसलन और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से छोटे-बड़े वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है. खासकर तुतला भवानी जाने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि हर समय वाहन फिसलने और पलटने का खतरा बना रहता है. बारिश के कारण मार्ग पर कीचड़ फैल गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि अधूरे पुल निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके. लोगों का कहना है कि अभी पूरा बरसात का मौसम बाकी है और यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो परेशानी और बढ़ सकती है.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन