ePaper

सासाराम में कड़ी धूप से मुरझा रहे खेत में लगे धान के पौधे

Updated at : 19 Jul 2020 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
सासाराम में कड़ी धूप से मुरझा रहे खेत में लगे धान के पौधे

रोहतास प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से चिलचिलाती धूप में धान के खेतों को काफी नुकसान पहुंचाया है और धान के पौधे मुरझाने लगे हैं.

विज्ञापन

सासाराम : रोहतास प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से चिलचिलाती धूप में धान के खेतों को काफी नुकसान पहुंचाया है और धान के पौधे मुरझाने लगे हैं. ढेलाबाद निवासी पूर्व मुखिया गोपाल शरण सिंह, पूर्व प्रमुख राम बहादुर आजाद, रसूलपुर निवासी राजेश्वर सिंह, सत्येंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, कुशडीहरा निवासी फहीम खान, एजाज खान, असलम खान, शाहिद खान किसानों ने बताया कि क्षेत्र की खेती बारिश और बिजली संचालित बोरिंग पर ही निर्भर है.

इस क्षेत्र में नहर की व्यवस्था नहीं है और न ही सोन नदी के पानी से किसी तरह की कोई सुविधा है. ऐसे हालत में अगर बारिश नहीं होती है, तो क्षेत्र के कई एकड़ में लगाये गये धान को नुकसान पहुंचेगा और बाद में हुई बारिश से भी धान को बचाना मुश्किल हो जायेगा और ऐसी हालत में चिल्लाती धूप से बिजली की आंख मिचौनी को देखते हुए धान को बचाना काफी मुश्किल हो जायेगा.

हम सभी किसानों को सरकार से आग्रह है कि बारिश अगर नहीं हो, तो बिजली में कटौती न करें और सुचारु रूप से बिजली देने की कोशिश करें. अभी कुछ दिनों तक बिजली का कोई नवीकरण कार्य न कराया जाये, जिससे कि शॉटडाउन लेकर बिजली आपूर्ति दिनभर बंद नहीं की जाये. इससे किसानों को राहत मिलेगी और किसानों के हित में कम-से-कम 15 दिनों तक सुचारु रूप से बिजली देने का कार्य किया जाये.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन