ePaper

Bihar: निगरानी विभाग की कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी  

Updated at : 27 Jun 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar: रोहतास जिले के दावथ अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. इस टीम ने  दो घूसखोरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और उनके एजेंट सुनील कुमार सिंह को 18 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा है.

विज्ञापन

Bihar: रोहतास जिले के दावथ अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. इस टीम ने  दो घूसखोरों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और उनके एजेंट सुनील कुमार सिंह को 18 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा है. निगरानी टीम दोनों को गिरफ्तार कर पटना ले आई है. अब आगे की कार्रवाई की जाएगी.

40 डिसमिल जमीन पर रिश्वत की मांग

मिली जानकारी के अनुसार मामला दावथ अंचल कार्यालय का है, जहां स्थानीय निवासी बिट्टू कुमार से 40 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी. पीड़ित के अनुसार कि पिछले तीन महीनों से अंचल कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उनका काम नहीं हो रहा था. अंचलाधिकारी और कर्मचारियों द्वारा बार-बार दौड़ाने के बाद राजस्व कर्मी कन्हैया कुमार ने 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसके बाद पीड़ित ने निगरानी ब्यूरो से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

पीड़ित बिट्टू कुमार की शिकायत के आधार पर पटना से निगरानी विभाग की एक विशेष टीम दावथ पहुंची. टीम ने कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय में छापेमारी की. इस दौरान राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और उनके दलाल सुनील कुमार सिंह को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

इसे भी पढ़ें: बेहतर कनेक्टिविटी को इन दो जिलों में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 72.2362 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन