Bihar Teacher: फर्जी हाजिरी लगा उठा रहे थे सैलरी, बिहार के 10 शिक्षकों पर हुई ये बड़ी कार्रवाई
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 May 2025 7:47 PM
bihar fake teacher
Bihar Teacher: रोहतास जिले में ई-शिक्षा कोष ऐप के जरिए फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. करगहर प्रखंड के 10 शिक्षकों पर बिना विद्यालय आए उपस्थिति दिखाने का आरोप साबित होने पर DEO ने उनका वेतन रोक दिया है और सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है.
Bihar Teacher: बिहार के रोहतास जिले में शिक्षकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने करगहर प्रखंड के 10 शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से उनका वेतन भुगतान रोकने का आदेश जारी किया है. साथ ही इन शिक्षकों को सेवा समाप्ति की चेतावनी भी दी गई है.
यह कार्रवाई ई-शिक्षा कोष ऐप के दुरुपयोग के मामले में की गई है. इस ऐप के माध्यम से सभी शिक्षकों को विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया था, जिससे शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाया जा सके और शिक्षकों की उपस्थिति नियमित हो सके. लेकिन जांच में पाया गया कि कई शिक्षक बिना विद्यालय आए ही ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे.
जांच में दोषी पाए गए शिक्षकों के नाम और स्कूल
जांच में दोषी पाए गए शिक्षकों में करगहर प्रखंड के मध्य विद्यालय बसतलवा के संतोष कुमार सिंह, अकोढ़ी मध्य विद्यालय की खुशबू कुमारी और मयूरी गुप्ता, मध्य विद्यालय शाहमल खैरा के धनंजय पासवान, तोरनी मध्य विद्यालय के दिलीप कुमार, मध्य विद्यालय बकसड़ा के सनी राजवंता और मध्य विद्यालय बिशोडिहरी की प्रधानाध्यापिका मीना देवी शामिल हैं.
DEO की टीम ने किया औचक निरीक्षण
DEO की टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ये शिक्षक विद्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं थे, बावजूद इसके उन्होंने ऐप पर अपनी उपस्थिति दिखाकर वेतन प्राप्त किया. इसे गंभीर सेवा दोष मानते हुए सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
सरकारी नियमों की अवहेलना नहीं किया जाएगा बर्दाश्त- शिक्षा विभाग
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और सरकारी नियमों की अवहेलना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस तरह की लापरवाही न केवल शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती है बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करती है. जिला शिक्षा कार्यालय ने अन्य शिक्षकों को भी चेतावनी दी है कि अगर कोई भी शिक्षक भविष्य में ऐसे कृत्य में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: जान से मारने की धमकी मामले में BJP विधायक मिश्री लाल यादव को 2 साल की सजा, एक लाख जुर्माना भी लगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










