दो गांवों में विवाद, 29 लोग जख्मी

Published at :14 Apr 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
दो गांवों में विवाद, 29 लोग जख्मी

मारपीट. पुराने विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव कायम दोनों गांवों में तैनात किये गये पुलिस कर्मी सूर्यपुरा (रोहतास) : थाना क्षेत्र के बलिहार तथा नोनहर गांव के दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर गुरुवार को अहले सुबह हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के […]

विज्ञापन

मारपीट. पुराने विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प

घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव कायम
दोनों गांवों में तैनात किये गये पुलिस कर्मी
सूर्यपुरा (रोहतास) : थाना क्षेत्र के बलिहार तथा नोनहर गांव के दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर गुरुवार को अहले सुबह हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 29 लोग जख्मी हो गये हैं. पुलिस के अनुसार बलिहार गांव के बीरेंद्र सिंह एवं नोनहर गांव के अरुण कुमार सिंह के बीच विगत दिनों हार्वेस्टर से गेहूं की फसल काटने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट हो गयी थी. जिसमें अरुण कुमार सिंह जख्मी हो गये थे. इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई है.
इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. गुरुवार बीरेंद्र सिंह का पुत्र अमित कुमार जब कोचिंग करने बस से बिक्रमगंज जा रहा था कि नोनहर गांव के पास उसको बस से उतार कर आरोपित लोगों द्वारा मारपीट कर दिया गया. इसकी सूचना अमित ने जब अपने परिजनों को दिया तो वहां से 30-40 की संख्या में लोग हरवे-हथियार के साथ नोनहर गांव में पहुंच गये और गाली-गलौज करते हुए आरोपित को मारने को दौड़े. इसे देख गांव के लोग आक्रोशित हो गये और टूट पड़े. दोनों ओर से जम कर लाठियां चली जिसमें दोनों पक्ष के 29 लोग जख्मी हो गये.
बीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुत्र के मारे जाने की खबर मिलते ही हम अपने घर के लोगों के साथ नोनहर पहुंच कर उसको बचाने लगे कि दूसरे पक्ष के द्वारा मारपीट कर किया जाने लगा. बलिहार के बीरेंद्र सिंह, बसावन सिंह, कामेश्वर सिंह, राम लोचन सिंह, अशोक सिंह, अमित कुमार, पिंटू सिंह, सुभाष सिंह, धनंजय कुमार, मनीष सिंह, दुर्गेश सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, पप्पू सिंह सुभाष कुमार जख्मी हो गये. जिसमें से चार को बेहद नाजुक स्थिति में बिक्रमगंज के एक निजी क्लिनिक में भेजा गया है. जबकि नोनहर के घायलों में चंदन कुमार, रोहित कुमार, प्रमोद कुशवाहा, संजय महतो, आनंद सिंह, मुकेश कुमार, टुन्ना यादव, पुपनी यादव, सुशील पासी, अब्दुल्ला अंसारी, गोपाल चंद्रवंशी, डब्लू यादव, अजीत सिंह और बबन पासी शामिल है .
सभी घायलों को इलाज के लिये बिक्रमगंज रेफरल में भरती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बिक्रमगंज नीरज कुमार सिंह, सूर्यपुरा थानाध्यक्ष दल बल सहित नोनहर गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात एवं शांति पूर्ण माहौल कायम करने में लगे हुए हैं. दोनों गांव में पुलिस अधिकारी कैंप किये हुए हैं. घटना के बाद से दोनों गांवों के बीच तनाव बना हुआ है. दोनों गांव के लोग एक दूसरे के गांव में जाने से परहेज कर रहे है. डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन