स्काॅर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर. सासाराम-आरा पथ पर मोकर पुल के समीप बाइक सवार स्काॅर्पियो की चपेट में आ गये. जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इधर स्कॉर्पियो चालक को ग्रामीण मौके पर पकड़ कर जम कर पिटाई कर रहे थे. तभी पुलिस पहुंच चालक को भीड़ से […]
विज्ञापन
सासाराम नगर. सासाराम-आरा पथ पर मोकर पुल के समीप बाइक सवार स्काॅर्पियो की चपेट में आ गये. जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इधर स्कॉर्पियो चालक को ग्रामीण मौके पर पकड़ कर जम कर पिटाई कर रहे थे. तभी पुलिस पहुंच चालक को भीड़ से बचा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी भूलन चौधरी व सोनू चौधरी बाइक से जैसे ही मोकर पूल पर चढ़े आरा की ओर से तेज गति से आ रही स्काॅर्पियो ठोकर मार दिया. चालक इसी थाना क्षेत्र का डिलिया गांव निवासी झून पासवान मौके पर पकडा गया. चालक को पिटाई कर स्काॅर्पियो को ग्रामीण नहर में धकेल दिये.
तीनों घायलों का इलाज कराने पहुंचे थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया की घटना छह बजे शाम की है. स्काॅर्पियाे चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई है. पुलिस समय पर पहुंच गयी नहीं, तो भीड़ मौके पर ही चालक को मार डालती. बाइक सवार घायलों में भूलन चौधरी की स्थिति बेहद नाजुक है. दूसरे घायल की स्थिति भी गंभीर है. दोनों को रेफर करा वाराणसी भेजा जा रहा है. वहीं चालक को भी गंभीर चोट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










