किसानों ने मुआवजे के लिए की सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रविवार को रुपैठा के मचनडीह गांव में खेतों में लगी थी आग करगहर : रुपैठा पंचायत में रविवार को हुई अगलगी से पीड़ित मचनडीह गांव के दर्जनों किसानों ने गेहूं की खेती में पूरी लागत को सरकार द्वारा मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर अमवलिया बस स्टैंड के समीप सासाराम-चौसा पथ पर कुछ देर […]
विज्ञापन
रविवार को रुपैठा के मचनडीह गांव में खेतों में लगी थी आग
करगहर : रुपैठा पंचायत में रविवार को हुई अगलगी से पीड़ित मचनडीह गांव के दर्जनों किसानों ने गेहूं की खेती में पूरी लागत को सरकार द्वारा मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर अमवलिया बस स्टैंड के समीप सासाराम-चौसा पथ पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित कर दिया. राजद नेता वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सड़क जाम कर रहे पीड़ित किसान सुदर्शन सिंह, देवमुनी सिंह, रामचेला सिंह, वकील सिंह, संजय सिंह, रामप्रवेश सिंह, भुखु सिंह, श्री सिंह, अजय सिंह, शिव कुमार सिंह, विचित्र सिंह, विनोद सिंह, धर्मदेव, रामनरायण सिंह आदि ने कहा कि अगलगी की घटना में एक बीघे में कम से कम 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि सरकार द्वारा एक हेक्टेयर पर सिर्फ 13 हजार रुपये ही मुआवजे के तौर पर दिये जाने की बात कही जा रही है.
ऐसे में मालगुजारी पर खेत लेकर खेती करने वाले भूमिहीन किसान के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस लिए हमलोग सरकार से रवि फसल की खेती करने में लागत मूल्य व उपज की क्षति दोनों की क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं. जाम की सूचना पा मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर बच्चु नरायण सिंह ने उनकी बातों को प्रशासन के वरीय अधिकारियों के पास पहुंचाने के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम को हटा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










