संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर : शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरहिंडी गांव की एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मायकेवालों की सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आयी. जानकारी के अनुसार किरहिंडी गांव निवासी बिनोद राम की पत्नी सुनीता देवी 30 वर्ष को परिजन गंभीर स्थिति […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरहिंडी गांव की एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. मायकेवालों की सूचना पर पुलिस शव को अपने कब्जा में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आयी. जानकारी के अनुसार किरहिंडी गांव निवासी बिनोद राम की पत्नी सुनीता देवी 30 वर्ष को परिजन गंभीर स्थिति में गुरूवार की दोपहर शहर के निजी अस्पताल ले आये. जहां इलाज के दौरान रात में उस की मौत हो गयी.
मृतका के मायकेवालों की सूचना पर मॉडल थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी. थानाध्यक्ष मोहम्म्द ईरशाद ने कहा कि शुरूआती जांच में महिला की मौत जहर खाने से हुई है. चूंकि यह मामला शिवसागर थाना की है. कार्रवाई वही थाना करेगी. जब शिवसागर थाने से बात किया गया तो थानाध्यक्ष ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










