कुत्ते के हमले में जख्मी नवजात की मौत

सासाराम नगर : करगहर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव स्थित गेहूं की खेत से खून से लहूलुहान बरामद नवजात की इलाज के दौरान शनिवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी. डीएम अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर लावारिस नवजात के शव को दफनाया गया. डीएम ने कहा कि यह शर्मसार करने वाली घटना है. […]
सासाराम नगर : करगहर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव स्थित गेहूं की खेत से खून से लहूलुहान बरामद नवजात की इलाज के दौरान शनिवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी. डीएम अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर लावारिस नवजात के शव को दफनाया गया. डीएम ने कहा कि यह शर्मसार करने वाली घटना है. समाज में इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जिम्मेदार लोगों को आगे आना होगा. गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह गेहूं की खेत में कुत्तों को झगड़ते देख एक महिला को नजर नवजात शिशु पर पड़ी. उसके शोर पर ग्रामीण दौड़े और कुत्तों को भगाया. नजदीक जा कर देखे तो बच्चे की सांस चल रही थी.
दो युवकों ने कपड़े में नवजात को लपेट कर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये. चिकित्सक डाॅ अशोक सिंह के देख-रेख में नवजात का इलाज शुरू किया गया. उसके जख्मों की मरहम पट्टी की गयी. चेहरे को छोड़ पूरा शरीर लहुलूहान था. इसकी सूचना डीएम को दी गयी. डीएम के निर्देश पर बच्चे को चाइल्ड यूनिट केयर में भरती किया गया. इलाज के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं हो सका. लगा तार उसकी स्थिति बिगड़ती गयी. शनिवार को शाम चार बचे नवजात ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




