पिकअप-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
पिकअप-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

नोखा में रिश्तेदार की मिट्टी-मंजिल में शामिल होकर लौट रहे थे मुगलसराय सासाराम नगर : अगरेर थाना क्षेत्र के सासाराम-आरा पथ पर बरांव मोड़ के समीप तेज गति से जा रहा एक पिकअप वैन ऑटो से टकरा गया. इसमें घटना में ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के […]

विज्ञापन
नोखा में रिश्तेदार की मिट्टी-मंजिल में शामिल होकर लौट रहे थे मुगलसराय
सासाराम नगर : अगरेर थाना क्षेत्र के सासाराम-आरा पथ पर बरांव मोड़ के समीप तेज गति से जा रहा एक पिकअप वैन ऑटो से टकरा गया. इसमें घटना में ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां घायलों में से एक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मुगलसराय से रिश्तेदार के मंजिल मिट्टी में शामिल होने लोग परिवार के साथ नोखा बाजार आये थे. इससे निवृत्त हो कर गुरुवार को वापस लौट रहे थे.
नोखा से एक ऑटो रिजर्व कर सासाराम स्टेशन आ रहे थे. तभी बरांव मोड़ पर यह घटना हुई. इसमें मोहम्मद रज्जाक (50), मोहम्मद नेजाम (40), शबनम (40), मिन्नत (10), रेहाना (18), कलीमुदीन (40) घायल हो गये. इसमें मोहम्मद रज्जाक की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही नोखा से रिश्तेदार पहुंचे. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की तैयारी हो रही थी. अगरेर थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन लेकर भाग निकला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन