सूर्य घाट षष्ठी व्रत सेवा समिति ने किया आयोजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2017 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

नोखा : सूर्य मंदिर पोखरा पर श्रीमद्भागवत कथा में राम, कृष्ण व जानकी की शोभायात्रा निकाली गयी. सूर्य घाट षष्ठी व्रत सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा प्रेम यज्ञ में वृंदावन पधारे अंकिताजी महाराज के प्रवचन के दौरान झांकी निकाली गयी. इसमें पोखरा से होते हुए मुख्य बाजार से भुटकुली साह के मोड़ होते वापस […]
विज्ञापन
नोखा : सूर्य मंदिर पोखरा पर श्रीमद्भागवत कथा में राम, कृष्ण व जानकी की शोभायात्रा निकाली गयी. सूर्य घाट षष्ठी व्रत सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा प्रेम यज्ञ में वृंदावन पधारे अंकिताजी महाराज के प्रवचन के दौरान झांकी निकाली गयी. इसमें पोखरा से होते हुए मुख्य बाजार से भुटकुली साह के मोड़ होते वापस पोखरा पर पहुंचा. यहां पर श्रीकृष्ण की बरात में तब्दील हो गयी. अंकिताजी महाराज ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय भगवान अपना अवतार लेकर करते हैं. भगवान जरासंध ने सात बार आक्रमण किया, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा.
उन्होंने कहा कि भगवान की लीला अपरमपार है. इनमें संगीतयम भजन पर श्रोता खूब झूमे प्रवचन के दौरान पूरा माहौल भक्ति मय हो गया. मौके पर विनोद सिंह, सूर्यदेव प्रसाद, मंगल कुमार, अरविंद पांडे, मनू कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार, रमेश शर्मा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




