तोरनीवालों ने प्रखंड मुख्यालय में किया हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

करगहर : रीवा पंचायत के तोरनी गांव के दर्जनों लोगों ने गुरुवार को आहर की जमीन गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने के विरुद्ध में प्रखंड परिसर में जम कर हंगामा किया. तोरनी निवासी लवकुश राय सत्येंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, रामसुंदर सिंह, रमेश सिंह, गोविंद सिंह, संतोष सिंह, हरेंद्र सिंह, किशोर कुमार सिंह, […]
विज्ञापन
करगहर : रीवा पंचायत के तोरनी गांव के दर्जनों लोगों ने गुरुवार को आहर की जमीन गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने के विरुद्ध में प्रखंड परिसर में जम कर हंगामा किया. तोरनी निवासी लवकुश राय सत्येंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, रामसुंदर सिंह, रमेश सिंह, गोविंद सिंह, संतोष सिंह, हरेंद्र सिंह, किशोर कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि ने कहा कि गांव में आहर की एक एकड़ 51 डिसमिल जमीन स्थित है, जिससे बरसात में तोरनी, फकिला, मोबीनपुर, सिलारी, बिलारी मौजा का बाढ़ का पानी निकलता है.
लेकिन गांव के एक व्यक्ति द्वारा इस आहर की जमीन में से गलत तरिके से 51 डिसमिल जमीन का चकबंदी के माध्यम से खाता खोलवा रेंट निर्धारित करवा लिया गया है. दो व्यक्ति सत्येंद्र राय व वीरेंद्र राय द्वारा शेष बचे जमीन पर जबरन अपना हक जमा लिया गया है. जिससे गांव के अन्य किसानों के खेत में लगने वाली बाढ़ की पानी की निकासी नहीं हो पाती है. उन्होंने कहा कि उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए गत एक साल लेकर अब तक सीओ को कई बार आवेदन दिया गया लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नही की गयी.
सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आहर की जमीन मे से तोरनी निवासी त्रियोगीनरायण राय नामक व्यक्ति द्वारा 1980-81 में ही चकबंदी से खाता खोलवा रेंट का निर्धारण करवा लिया गया है. शेष जमीन पर दो व्यक्ति सत्येंद्र राय व वीरेंद्र राय द्वारा अपना मालिकाना हक जताया जा रहा है. उन्होंने कहा इस मामले में न्यायालय में वाद भी चल रहा है. इस विवाद में शीघ्र ही अभिलेख बना अपरसमहर्ता के पास भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










