नवरात्र में सुदृढ़ कानून व्यवस्था की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2017 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

ताराचंडी धाम कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन सासाराम सदर : शक्तिपीठ मां ताराचंडी धाम पर आयोजित होनेवाले चैत्र नवरात्र मेला व भगवती जागरण में सुदृढ़ व्यवस्था के लिए गुरुवार को जय मां ताराचंडी कमेटी ने डीएम के समक्ष ज्ञापन दिया. कमेटी में महामंत्री महेंद्र प्रसाद साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि धाम […]
विज्ञापन
ताराचंडी धाम कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सासाराम सदर : शक्तिपीठ मां ताराचंडी धाम पर आयोजित होनेवाले चैत्र नवरात्र मेला व भगवती जागरण में सुदृढ़ व्यवस्था के लिए गुरुवार को जय मां ताराचंडी कमेटी ने डीएम के समक्ष ज्ञापन दिया. कमेटी में महामंत्री महेंद्र प्रसाद साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि धाम पर 29 मार्च से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेला में सुदृढ़ व्यवस्था के लिए डीएम से मांग की गयी है.
इसमें मेला में महिला आरक्षी सहित पुलिस बल व्यवस्था सागर से धाम तक पुलिस गश्त, स्थायी ट्रैफिक, प्रतिदिन दो टैंकर पीने के पानी, खराब पड़ी चापाकलों की मरम्मती, सफाई व्यवस्था, केराेसिन तेल, दवा व चिकित्सक की व्यवस्था फायर बिग्रेड की व्यवस्था, सहित तीन अप्रैल को भगवती जागरण की विशेश रूप से व्यवस्था की जायेगी, जिसमें पुलिस बल की तैनाती की मांग शामिल है.
इधर, श्रीराम जन्मोत्सव समिति, विश्व हिंदु परिषद व बजरंग दल की जिला इकाई ने डीएम के समक्ष श्रीराम के जन्मोत्सव (रामनवमी के) अवसर पर निकले वाले शोभायात्रा में नागरिक सुविधाओं के लिए सुदृढ़ व्यवस्था की मांग की. इसकी जानकारी कमेटी के अध्यक्ष डाॅ शिवनाथ चौधरी ने दिया.
वहीं, शिवघाट श्री बजरंगबली महायज्ञ कमेटी ने डीएम के समक्ष श्री बजरंगबली महायज्ञ के 48 वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर प्रशासनिक सुविधाएं उपलबध कराने की मांग की. इसकी जानकारी कमेटी महामंत्री सुनील कुमार सोनी ने दिया. श्रीरामचरित मानस संघ सासाराम के महामंत्री अखिलेश कुमार व अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने मानस मंदिर परिसर में 54 वां नवाह महायज्ञ के अवसर पर प्रशासनिक व्यवस्था करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




