बैठक से डीपीओ नदारद, केंद्रीय मंत्री प्रधान सचिव से मांगेंगी जवाब

Updated:
विज्ञापन
बैठक से डीपीओ नदारद, केंद्रीय मंत्री प्रधान सचिव से मांगेंगी जवाब

सासाराम (रोहतास). स्थानीय परिसदन में गुरुवार को आयोजित समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में रोहतास के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) संजय कुमार की अनुपस्थिति को केंद्रीय महिला व बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज ने गंभीरता से लिया है. सूचना होने के बावजूद बैठक में डीपीओ के शामिल नहीं होने से नाराज […]

विज्ञापन

सासाराम (रोहतास). स्थानीय परिसदन में गुरुवार को आयोजित समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में रोहतास के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (डीपीओ) संजय कुमार की अनुपस्थिति को केंद्रीय महिला व बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज ने गंभीरता से लिया है.

सूचना होने के बावजूद बैठक में डीपीओ के शामिल नहीं होने से नाराज केंद्रीय मंत्री ने सूबे के समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है. इस संबंध में पक्ष जानने के लिए डीपीओ से उनके मोबाइल नंबर 9431818406 पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने किसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्त होने की बात कही. इसके बाद उक्त नंबर पर कई बार रिंग होने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में अफसरों का राज चल रहा है. सूचना के बावजूद बैठक में डीपीओ का नहीं आना गंभीर मसला है. डीपीओ को मोबाइल फोन से सूचना दी गयी थी. बावजूद इसके वह बैठक में उपस्थित नहीं हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन